आगरा

योगी सरकार में पांच दिन से धरने पर बैठा है दलित परिवार, ये है कारण

राज्य सेतु निर्माण निगम द्वारा आवासीय भूमि को जबरन अधिग्रहण करने का आरोप
2 min read
Oct 07, 2018
dalit
योगी सरकार में पांच दिन से धरने पर बैठा है दलित परिवार, ये है कारण

आगरा। राज्य सेतु निर्माण निगम द्वारा एक दलित परिवार की आवासीय जमीन को अधिग्रहण करने का आरोप लगा है। दलित परिवार पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठा था। लेकिन, प्रशासन ने उसकी नहीं सुनी। वहीं समाजवादी पार्टी नौजवान सभा ने मौके पर पहुंचकर जब हगामा किया और सरकार विरोधी नारे लगाए तब जाकर कुंभकर्णीय नींद सो रहे प्रशासन की आंखें खुली और ज्ञापन लेकर मामले में जांच पड़ताल का आश्वासन दिया।

बरहन के गांव गोल का है पीड़ित
मामला एत्मादपुर के गांव बरहन के गोल का है। सत्य प्रकाश पुत्र हीरालाल ने आरोप लगाए कि उसकी आवासीय भूमि को जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसके विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा था। प्रशासन के धरना समाप्त करने के लायक प्रयासों के बावजूद भी यह परिवार अपनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर पूरे परिवार सहित पिछले पांच दिनों से बैठा था। छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पिछले 5 दिनों से बैठे इस परिवार की व्यथा को प्रशासन द्वारा नहीं सुनने पर समाजवादी पार्टी नौजवान सभा के द्वारा उनके समर्थन में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। समाजवादी नौजवान सभा ने जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन में मांग की है कि सरकार को तुरंत इस गरीब दलित परिवार की जमीन को अलीगढ़ से बचाकर उन्हें वापस की जाए या उसकी सहमति से उसे उचित मुआवजा दिया जाए अन्यथा समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए बाध्य होगी और उससे जो भी प्रस्तुति पैदा होगी उसकी जिम्मेदारी स्वयं जिला प्रशासन की होगी।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाए सरकार विरोधी नारे
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में नौजवान सभा के आगरा मंडल के अध्यक्ष कुमार वाली शेर आगरा के जिला अध्यक्ष तैयब खान साबिर भाई चांद साध्वी के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published on:
07 Oct 2018 11:11 am