
Akhilesh Yadav
चंदौली. केंद्रीय विश्व विद्यालय इलाहबाद में हुये छात्र संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर चंदौली जिला के धानापुर ब्लॉक के ग्राम सभा धराव का छात्र नेता अखिलेश यादव ने जीत का परचम लहराया । जीत की सूचना मिलते ही पूरे जनपद सहित पैतृक गांव में ख़ुशी की लहर फ़ैल गई है।
बताया जाता है कि केन्दीय विश्व विद्यालय इलाहबाद में चंदौली जनपद के ब्लॉक धानापुर ग्रामसभा धरांव निवासी साधरण किसान अवधेश यादव का होनहार पुत्र अखिलेश यादव की प्राथमिक शिक्षा गांव में होने के बाद कक्षा 6 से 12 वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ जिला चंदौली में सम्पन्न होने के बाद 2015 में केंद्रीय विश्व विद्यालय इलाहबाद में स्नातक में दाखिला लिया ।
पढ़ाई के साथ ही छात्र नेता के बनकर छात्रों की समस्याओं के प्रति संघर्षरत रहने वाले अखिलेश यादव की लोकप्रियता छात्रो में बढ़ती गई। स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र अखिलेश यादव ने छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद हेतु हुए चुनाव में जीत हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। जीत की सूचना मिलते ही जनपद सहित छात्र नेता के पैतृक गांव धरांव ( छरबन्धिया ) में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। छात्र नेता विपिन यादव बिक्कु (लखनऊ विश्वविद्यालय) ने जीत पर युवाओं में मिष्ठान वितरण कर ख़ुशी व्यक्त किया।
छात्र नेता विपिन यादव बिक्कु ने कहा कि 38 वर्षो के लम्बा अंतराल के बाद जनपद चन्दौली का निवासी विजय हासिल कर सम्पूर्ण जनपद का नाम रौशन किया है। हम सब अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौके पर कुंजबिहारी उर्फ छोटू, रूदल, शाहबाज, अख्तर, रमेश मौर्य, साहब, रिशु,गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
Published on:
7 Oct 2018, 10:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.