आगरा

आगरा में जन्मदिन पार्टी में मौत की साजिश: शराब में सल्फास मिलाकर दामाद की हत्या, पत्नी और ससुर गिरफ्तार

Disclosure of death of a young man in Agra: आगरा में 5 महीने बाद युवक की मौत का खौफनाक खुलासा हुआ। जब विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने मौत का कारण सल्फास बताया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और ससुर को गिरफ्तार किया है।

2 min read
May 01, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Disclosure of the death of a young man in Agra: आगरा में जन्मदिन की पार्टी के बाद दामाद की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट भी सामान्य थी। जिसके बाद विसरा को सुरक्षित रखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा हुआ, जिसमें बताया गया कि युवक को सल्फास देकर मारा गया है। विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच की और घटना में मृतक की पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की है।

शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद

उत्तर प्रदेश के आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांस यमुना निवासी यतेंद्र पाल की शादी 3 साल पहले फाउंड्री नगर निवासी तनु के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा, जिसके कारण तनु अपने मायके आ गई और यहीं पर रहने लगी।

22 नवंबर 2025 को थी जन्मदिन पार्टी

यतेंद्र पाल की पत्नी तनु का जन्मदिन 22 नवंबर 2025 को था, जिसको मनाने के लिए यह यतेंद्र अपने ससुराल आया था। पार्टी के बाद रात में यतेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। जिसे रात में 3 बजे परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।

अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित करके जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। इधर मृतक की मंजू ने थाने में तहरीर देकर बेटे के ससुर और पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मां मंजू ने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर बीते 5 जनवरी को ट्रांस यमुना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी जांच कमला नगर थाने को दी गई।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में खुलासा

इधर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और मृतक की पत्नी तनु और ससुर महेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। बताया गया कि जन्मदिन की पार्टी में भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ससुर महेंद्र ने शराब में सल्फास मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट के माध्यम से जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
01 May 2026 07:56 am
Published on:
01 May 2026 07:53 am