आगरा

कपड़ा व्यापारी की पुत्रवधू आधी रात को कोठी से थी बाहर और फिर….

कपड़ा व्यापारी की पुत्रवधु ने लगाया उत्पीड़न का आरोप।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2018, 8:06 AM IST
cloth trader

आगरा। आधी रात को आगरा के एक बड़ा कारोबारी की पुत्रवधू कोठी से बाहर खड़ी हुई थी। वह गेट खुलवाने के लिए कभी घंटी बजाती, तो कभी आवाज लगाती, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आ रहा था। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोठी का गेट खुलवाया, तो मामला कुछ और ही निकला। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई।

ये भी पढ़ें - ताजमहल के शहर आगरा में इस तरह चला स्वच्छता अभियान

यहां का है मामला
ये मामला थाना न्यू आगरा के कमला नगर का है। बुधवार रात पुलिस सूचना के आधार पर कमला नगर पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि सास, ससुर उसे कोठी में नहीं रहने दे रहे हैं। उसे घर से बाहर निकाल दिया है। काफी प्रयास के बाद भी गेट नहीं खोल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कोठी का गेट खुलवाया। तो मामला चौंकाने वाला निकला। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उसने पुत्र को संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के लिए हाथरस और सिकंदराराऊ में बसपा ने बिछाया जाल

पुलिस को बताई ये कहानी
न्यू आगरा पुलिस को कारोबारी ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। छोटे पुत्र को उन्होंने संपत्ति से बेदखल कर दिया है, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ शास्त्रीपुरम में रह रहा है। अब फिर से उसकी पत्नी घर आने का प्रयास कर रही है। वहीं पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही सास, ससुर उसे परेशान कर रहे हैं। मामले को सुनने के बाद पुलिस दोनों को थाना न्यू आगरा ले आई। पुलिस ने महिला से तहरीर देने के लिए कहा, इस पर पीड़ित महिला ने तहरीर देने से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Published on: