Deepak Chahar Marriage : आईपीएल के पिछले सीजन में दर्शकों से भरे स्टेडियम में जया भारद्वाज को प्रपोज करने वाले भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। आगरा के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में दोनोंं ने सात फेरे लिए हैं।
Deepak Chahar and Jaya Bhardwaj Marriage : आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर ने आगरा एक होटल में आयोजित भव्य समारोह में जया भारद्वाज संग शादी रचाई है। जेपी पैलेस होटल में हुई इस शादी की थीम का नाम द रॉयल ग्रैंड्योर दिया गया। शादी पूरे हिन्दू रीति रिवाज और विधि विधान से संपन्न हुई है। क्रिकेटर राहुल चाहर ने शादी के साथ अन्य फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आज दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल के कमल महल में शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी। रिसेप्शन पार्टी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि दीपक चाहर ने आईपीएल के पिछले सीजन में मैच के बाद जया भारद्वाज को दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम के स्टैंड में प्रपोज किया था और जया की रजामंदी के बाद रिंग भी पहनाई थी। उस दौरान दोनों का रिश्ता पूरी दुनिया के सामने आया था। उनके प्रपोज करने की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी, क्योंकि खुलेआम किसी भी भारतीय क्रिकेटर का प्रपोज करने का यह पहला मामला था।
जानें कौन हैं जया भारद्वाज
बता दें कि जया भारद्वाज दिल्ली के बाराखंबा की रहने वाली हैं। जया एक कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं। जया फर्स्ट क्लास से ही टॉपर रही हैं। जया ने ग्रेजुएशन के बाद एमबीए किया है। दीपक चाहर से जया की पहली मुलाकात उनकी बहन ने करवाई थी।
आज होगी रिसेप्शन पार्टी
शादी के बाद आज दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल के कमल महल में दीपक और जया की रिसेप्शन पार्टी होगी। रिसेप्शन पार्टी में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भी रिसेप्शन में पहुंचने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिसेप्शन पार्टी में 60 क्रिकेटर्स को निमंत्रण भेजा गया है।