Uttar Pradesh Anti-Narcotics Task Force arrested actor उत्तर प्रदेश नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने मुंबई से एक फिल्मी कलाकार को गिरफ्तार किया है। जो आगरा में हेरोइन की सप्लाई करता है। मुंबई पुलिस की सहायता से यह गिरफ्तारी हुई है।
Uttar Pradesh Anti-Narcotics Task Force arrested actor उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिल्ली के रहने वाले एक युवक को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जिसे आगरा लेकर आई है। नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अनुसार गिरफ्तार युवक आगरा में कई बार नशीले पदार्थों की बिक्री कर चुका है। जिसकी तलाश की जा रही थी। टास्क फोर्स के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि हेरोइन की तस्करी में दिल्ली में तो तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि एक और व्यक्ति टीम में शामिल है। मुंबई पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश के आगरा की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मुंबई पुलिस की सहायता से मानसिंह पुत्र बाबूलाल निवासी मरीना एनक्लेव बिल्डिंग मालवानी मुंबई को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ दिल्ली से गिरफ्तार शैलेंद्र कुमार और हरि ओम ढाकरे ने बयान दिया था। टास्क फोर्स एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि दोनों को 3 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान जानकारी हुई कि दोनों के बैंक अकाउंट से मानसिंह के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए।
टास्क फोर्स एसपी ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर जांच की गई। जिसकी लोकेशन को ट्रेस किया गया। मुंबई पुलिस की सहायता से मानसिंह को 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान मानसिंह ने बताया कि वह दिल्ली के राजौरी गार्डन का रहने वाला है। फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई गया था। इस दौरान उसने वेब सीरीज 'फर्जी' और 'द फैमिली मैन' में को-एक्टर का काम किया।
पुलिस की पूछताछ में मानसिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त उसने कई अन्य फिल्मों में भी छोटे-छोटे रोल किए हैं। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। जिसके कहने पर वह तस्करी के धंधे में उतर गया। आगरा में कई बार उसने नशीले पदार्थ हेरोइन की सप्लाई की है। इसमें इसका एक अन्य सहयोगी भी शामिल है। मानसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मानसिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।