आगरा

धनतेरस: जानिए किस राशि के शुभ है सोना, चांदी और भूमि, ये धनतेरस है घर को धन दौलत से भरने वाली

धनतेरस इस बार पांच नवंबर को है, भूमि और भवन की खरीद के लिए शुभ हैं इस राशि के जातक
2 min read
Nov 02, 2018
dhanteras 2018
धनतेरस: जानिए किस राशि के शुभ है सोना, चांदी और भूमि, ये धनतेरस है घर को धन दौलत से भरने वाली

आगरा। धनतेरस का पर्व पांच नवंबर को मनाया जाएगा। इस बार धनतेरस का पर्व हस्त नक्षत्र में पड़ रहा है। जो काफी शुभ है। वहीं सोमवार को पड़ने वाली धनतेरस पर शिव और पार्वती की विशेष कृपा भी है। राशियों के अनुसार खरीदारी करेंगे तो ये धनतेरस घर को धन दौलत सेे भरने वाली है।

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए ये धनतेरस काफी शुभ है। इस बार मेष राशि के जातक घर के लिए तांबे से बनी कोई भी वस्तु खरीदें तो शुभ होगा। यदि भवन और भूमि खरीदने की सोच रहे हैं तो सोमवार का दिन आपके लिए शुभ है।

वृषभ
भगवान शिव की कृपा इस राशि के जातकों पर है। इसलिए चांदी की वस्तु की खरीदारी इस राशि के जातकों के लिए शुभ होगी।


मिथुन
इस राशि के जातक इस दिन सोने की खरीदारी करें तो उनके लिए शुभ होगा। घर में धन दौलत के योग बन रहे हैं। किसी भूमि या भवन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए 18 नवंबर तक का समय काफी शुभ है।


कर्क
इस राशि के जातकों के लिए कांसा धातु की बनी गणेश जी मूर्ति को खरीदना काफी शुभ होगा। इस राशि के जातक चांदी का श्रीयंत्र भी खरीद सकते हैं जो कारोबार में काफी लाभ देगा।


सिंह
धनतेरस के दिन पीली धातु की वस्तु खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा इस राशि के जातकों पर रहेगी। यदि सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करें।


कन्या
इस राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा फल देने वाला होगा। धन का निवेश यदि शेयर बाजार में करेंगे तो काफी फायदा होगा।

तुला
इस राशि के जातकों के लिए सफेद धातु की खरीदारी काफी शुभ रहेगी। यदि वाहन खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो सबसे पहले चांदी का सिक्का खरीदें बाद में वाहन खरीद सकते हैं।


वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए सोमवार को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वाहन आदि की खरीदारी ना करें। धनतेरस पर ये जातक चांदी की खरीदारी करें और उसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें।


धनु
इस राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा अच्छा नहीं है। वाहन आदि की खरीदारी का मन बना रहे हैं तो कुछ समय के लिए टाल दें। इस राशि के जातक सोने की खरीदारी करेंगे तो लाभहोगा।

धनु
इस राशि के जातकों के लिए सोने की खरीदारी शुभ फल देने वाली है। यदि जातक सोना खरीदते हैं तो उन्हें कई गुना लाभ होने की उम्मीद है।

मकर
मकर राशि के जातक घर के लिए सोना या चांदी कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ
कुंभ राशि के जातक इस दिन लोहे की वस्तु खरीदने का मन बना रहे हैं तो खरीदने के लिए अच्छा समय है। इसके साथ ही सोना या चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं।

मीन
इस राशि के जातकों के लिए हीरे की खरीदारी सबसे अच्छी रहेगी। ज्योतिषाचार्य का कहनाह ै कि मीन राशि पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा है। इसलिए कारोबार करने वाले इस राशि के जातक हीरे की खरीद कर सकते हैं जो शुभ फल देगा।

Updated on:
02 Nov 2018 10:08 am
Published on:
02 Nov 2018 10:07 am