26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhanteras 2018: इस धनतेरस भूलकर भी न खरीदे ये सामान, वरना हो सकता है अनर्थ

सौभाग्य की जगह कर सकता है दुर्भाग्य प्रवेश

less than 1 minute read
Google source verification
dhanteras

Dhanteras 2018: इस धनतेरस भूलकर भी न खरीदे ये सामान, वरना हो सकता है अनर्थ

होशंगाबाद। दिवाली से ठीक दो दिन पहले यानि 5 नबंवर को धनतेरस पड़ रहा हैं। इस दिन खरीदारी के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी का खास महत्व बनाया जाता हैं। इस दिन अमीर हो या गरीब हर कोई बाजार जाकर कुछ खरीदता हैं, कहा जाता है कि इस दिन खरीददारी करने से घर में बरकत बनी रहती है। लेकिन इस धनतेरस अगर आप कुछ खरीदना चाह रहे तो उससे पहले ये खबर पढ़ ले।

इन चीजों से बनी सामग्री न खरीदे धनतेरस पर
मान्यता के अनुसार, अगर धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करते हैं, तो उससे घर में सोभाग्य की जगह दुर्भाग्य प्रवेश करता है. ऐसे में धनतेरस के दिन लोहे से बनी हुई चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। वहीं स्टील के बर्तन खरीदने से भी इस दिन बचना चाहिए। क्योंकि स्टील भी लोहे का दूसरा रूप होता है। साथ ही धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं खरीद कर घर ना लाए। दरअसल धनतेरस एक शुभ अवसर होता है और काले रंग को दुर्भाग्य का प्रतीक बताया गया है।

धारदार हथियार न खरीदे
वहीं इस शुभ अवसर पर चाकू, कैंची जैसे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन कार खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि आप नई कार घर जरूर ला सकते हैं लेकिन उसका भुगतान 1 दिन पहले या बाद में करें। धनतेरस पर नकली सोने की खरीदारी से भी बचना चाहिए। वहीं इस तेल या तेल से बने उत्पादों को ना खरीदें। साथ ही शीशे से बनी कोई चीज इस दिन घर ना लाए।