आगरा

तूफान के बाद जिन गांव में विद्युत व्यवस्था है ध्वस्त, वहां अब पानी पहुंचाने के लिए इस तरह जुटा प्रशासन

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए ये खास निर्देश।
2 min read
• •
Updated: 7 May 2018, 8:16 AM IST
DM Gaurav dayal meeting
DM Gaurav dayal meeting

आगरा। तूफान के बाद आगरा के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है, जिसके चलते लोग पीने के पानी तक के लिए परेशान है। इस परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा गौरव दयाल ने तूफान से प्रभावित गावों में बिजली सुचारू होने तक पानी की व्यवस्था के लिए जनरेटर लगाकर टीटीएसपी व समर्सिबल चलाये जाने के निर्देश दिए हैं।

ये दिए निर्देश
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने 2 मई 2018 को जनपद में आए आंधी व तूफान के कारण हुई क्षति के दृष्टिगत अब तक उपलब्ध कराई गई राहत धनराशि व किए गए राहत कार्या के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें जनहानि, पशु हानि, बागवानी व फसलों को हुई क्षति व पीड़ितों को उपलब्ध करायी गयी राहत धनराशि आदि के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे प्रभावित गांव जहां पर अभी तक बिजली सुचारू नहीं हो पायी है उन गांवो में बिजली सुचारू होने तक पानी की व्यवस्था के लिए जनरेटर लगाकर टीटीएसपी व समर्सिबल चलाये जाने की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिन गांव में पानी की ज्यादा समस्या है, उन गांव में टैंकर से भी पानी उपलब्ध कराया जाय।

पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि घायलों तथा पशु हानि पीड़ितों व मकान क्षति आदि पीड़ितों में जो लोग अभी तक शेष रह गये हैं , उन्हे राहत राशि व अन्य सुविधायें उपलब्ध करायी जाएं। उन्होंने कहा कि बागवानी व फसलों की क्षति का आंकलन कराकर, उसकी मुआवजा राशि शीघ्रातिशीघ्र तय कर ली जाए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्युत के कारण हुई अग्नि काण्ड से पीड़ित लोगों का तत्काल सर्वे कराकर पीड़ितो को मुआवजा दिये जाए।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?