
Ramcharitmanas
आगरा। श्रीरामचरितमानस के कई एक चमत्कार हैं, ये कहना है ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का। उन्होंने बताया जिस घर में 1 माह में मात्र पूर्णिमा को प्रति माह रामायण का पाठ होता है। उस घर में अकाल मृत्यु नहीं होती है। जिस घर में रामचरितमानस रखी होती है। वहां कभी भूत, पिशाच, प्रेतों का वास नहीं होता है। जिस घर में रामायण के पास शाम के समय देशी घी का दीपक जलाया जाता है। उस घर में अन्न की कमी कभी नहीं होती है।
होते हैं ये लाभ
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि जिस घर में रामचरितमानस के पास सुबह शाम गौ माता के घी का दीपक प्रतिदिन जलाया जाता है। उस घर में आरोग्य बढ़ता है। बीमारियां कम होती हैं। जिस घर में यदि रामचरितमानस की शाम के समय देशी घी का दीपक जलाकर रामचरितमानस की आरती प्रतिदिन होती है। उस घर पर श्रीराम जी की कृपा सदैव रहती है और घर घर में शांति का वातावरण रहता है।
प्रभु की रहती है कृपा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि जिस घर में प्रति सप्ताह रामयण होती है। उस घर पर श्रीराम जी व माता सीता जी की कृपा सदैव रहती है। उस घर में बच्चों की वृद्धि होती है। जिस घर में प्रतिदिन रामायण का पाठ होता है। उस घर पर भगवान शिव , श्रीराम जी, सीता जी, श्री हनुमानजी, शनिदेव, नव ग्रह, 33 कोटि देवी देवताओं की सदैव कृपा रहती है। उस घर से दरिद्रता भाग जाती है, उस परिवार का यश बढ़ने लगता है, उस घर पर साक्षात माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। बच्चों को कभी भय नहीे लगता है। भूत , प्रेत , पिशाच वहो प्रवेश नहीं कर सकते हैं । उस घर में सुख, शान्ति, सम्रद्धि, धन, अन्न, संतान, मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदारों आदि से परिपूर्ण होता है।
जरूर होनी चाहिए रामायण
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि रामायण की एक एक चौपाई लाखों मंत्रो के बराबर है और हर चौपाई कुछ न कुछ देने वाली है। हर भारतीय के घर में रामायण होनी चाहिए। पारिवारिक मैनेजमेंट रामायण हमें सिखाती है। रामायण हमें संसार में जीना सिखाती है । गीता हमें संसार से जाना सिखाती है अर्थात मरना सिखाती है। ये हजारों लोगों द्वारा आजमाए हुए उपाय हैं। आप भी लाभ उठाएं ।
Published on:
7 May 2018, 7:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.