मेरठ में रॉटविलर डॉग ने पंजाबी एक्टर रोहित के हाथ- पैर में काट लिया। जिसके बाद वह घायल हो गए।
मेरठ की गायत्री ड्रीम्स कॉलोनी में पंजाबी एक्टर रोहित को कुत्ते ने काट लिया। आरएलडी नेता सुनील रोहटा के भतीजे रोहित अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। इसी दौरान वहां घूम रहे रॉटविलर डॉग ने उनके कुत्ते पर हमला कर दिया। रोहित ने उसे बचाने की कोशिश की तो उनको भी काट लिया।
रोहित साहू मेरठ के उभरते हुए कलाकार
रोहित ने बताया कि वह हरियाणवी, पंजाबी एलबम में अभिनय करते हैं और गाते भी हैं। मासूम शर्मा के साथ उनके 7 से 8 एलबम आ चुके हैं। इन दिनों घर पर आए हैं। उन्होंने कहा, शनिवार को जब घर से बाहर गए तो कॉलोनी के गेट के बाहर एक रॉटविलर घूम रहा था। उसके गले में कोई पट्टा नहीं था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने अपना डॉग आवारा छोड़ दिया है।
रोहित ने बताया
आवारा रॉटविलर सड़क पर मेरे डॉली को परेशान कर रहा था। रॉटविलर ने पहले डॉली को भौंकता। उन्होंने डॉली को बचाने के लिए लिए रॉटविलर को भगाने की कोशिश की। इतने में रॉटविलर ने रोहित के हाथ में काटा लिया। उन्होंने बचने के लिए रॉटविलर के कान पकड़े तो उसने पूरा हाथ मुंह में दबा दिया। किसी तरह रोहित ने खुद को रॉटविलर से छुड़वाया। रोहित के हाथ में 2 स्टिच आए हैं।
प्रदेश सरकार है जिम्मेदार: सुनील रोहटा
रोहित के चाचा, आरएलडी नेता सुनील रोहटा ने भाजपा सरकार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों के कहर से आम जनमानस पीड़ित है। जिसके लिए प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।