आगरा

Eid Ul Fitr 2019: सजदे में झुके हजारों सिर, गले मिलकर एक-दूसरे से कहा ईद मुबारक, देखें वीडियो

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

2 min read
Jun 05, 2019
Eid Ul Fitr Namaz

आगरा। रमजान के पवित्र एक माह के बाद आखिरकार वो वक्त आ ही गया, जिसका बेसब्री से इंतजार था। मोहब्बत की इमरात ताजमहल पर बुधवार को ईद उल फितर की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की गई। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी, शाही जामा मस्जिद में भी नमाज पढ़ी गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

ये भी पढ़ें - Eid ul Fitr 2019: जानिये पहली बार कब मनाई गई थी ईद, तस्वीरों के साथ पढ़ें आखिर क्यों ईद को ईद उल-फितर कहा जाता है...

यहां हुई नमाज
ईदगाह और शाही जामा मस्जिद पर सुबह 7 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर शहर मुफ़्ती मतदूल खूबेब रूमी व जामा मस्जिद पर इरफानुल्लाह निजामी ने नमाज अदा करवाई। वहीं शाही ईदगाह मस्जिद में हजारों नमाजियों ने ईद उल फितर की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ की।वहीं ताजमहल के अंदर शाही मस्जिद में ईद की नमाज अदा हुई। इस दौरान ताजमहल के बाहर और अंदर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। नमाज के बाद ताज महल के अंदर एक दूसरे को गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी।

फतेहपुर सीकरी में
फतेहपुर सीकरी शाही जामा मस्जिद में हजारों अकीदतमन्दों ने ईद उल फितर की नमाज अता की। सीकरी में शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। उप जिलाधिकारी किरावली भी मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी में पिछले दिनों काफी हंगामा हुआ था। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे।

Published on:
05 Jun 2019 11:32 am
Also Read
View All