आगरा

Big Breaking अटल बिहारी वाजपेयी की भांजा बहू एम्स से घर हुई रवाना, ​अाखिर क्या है एम्स के अंदर का हाल, जानिए

दिल्ली में कृष्णा मेनन बिहार स्थित आवास पर रिश्तेदारों की भीड़, रिश्तेदार एम्स से देखने के बाद घर पहुंचाए गए

less than 1 minute read
Aug 16, 2018
Atal Bihari Vajpayee
Atal Biahri Bajapayee

आगरा। हर दिल अजीज नेता और भारत के रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। अपने जीवन के बड़े से बड़े सुख और दुख के पलों को अपनी कविताओं में पिरोने वाले अटलजी को देखने के लिए उनके रिश्तेदार दिल्ली पहुंचे हैं। आगरा के बटेश्वर की गलियों में अपना बचपन जीने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के लिए कामनाएं की जा रही हैं। पूर्व पीएम की भांजा बहू निर्मला दीक्षित भी दिल्ली पहुंचीं। पत्रिका आगरा टीम से हुई बातचीत के बाद उन्होंने अटलजी के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी दी।

अटलजी के आवास पर रिश्तेदारों का जमावड़ा
दिल्ली में कृष्णा मेनन बिहार स्थित आवास पर रिश्तेदारों को बुलाया गया है। दिल्ली पहुंची पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भांजा बहू निर्मला दीक्षित ने एम्स में उनकी हालत देखी। निर्मला दीक्षित ने पत्रिका आगरा टीम को बताया कि एम्स में वे जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। एम्स में डॉक्टरों की टीम लगातार उनका निरीक्षण कर रही हैं। लेकिन, स्थिति बहुत ही अधिक नाजुक है। अटलजी को देखने के बाद सभी रिश्तेदारों को कृष्णा मेनन बिहार स्थित आवास पर भेजा जा रहा है। भांजा बहू निर्मला दीक्षित का कहना है कि भगवान से उनके स्वास्थ्य लाभ होने की सभी लोग कामना कर रहे हैं।

रिश्तेदारों के पहुंचने पर तरह तरह की चर्चाएं
कृष्णा मेनन बिहार आवास पर रिश्तेदारों को भेजने के बाद तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो रही है। अटल बिहारी वाजयेपी की हालत में कोई सुधार नहीं है। जीवन रक्षक प्रणाली पर उन्हें रखा गया है। ऐसे में सभी एम्स के डॉक्टर्स के मेडिकल बुलेटिन पर टकटकी लगाए हैं।

Published on:
16 Aug 2018 12:33 pm