आगरा

भीषण गर्मी के चलते सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का अटक गया रिजल्ट

प्रैक्टिकल के लिए आने के लिए राजी नहीं हो रहे एग्जामिनर।

2 min read
Jun 03, 2018
Agra  University
Agra University

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनीवर्सिटी के 90 फीसदी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का रिजल्ट भीषण गर्मी की वजह से अटक गया है। कारण है प्रैक्टिकल के लिए एग्जामिनर न मिल पाना। ऐसे में जहां प्रैक्टिकल के लिए कॉलेज संचालक यूनीवर्सिटी के चक्कर लगा रहे हैं, तो वहीं स्टूडेंट्स भी रिजल्ट जारी न होने से परेशान हैं।

आने के लिए राजी नहीं एग्जामिनर
आगरा यूनिवर्सिटी से सबंद्ध 90 फीसद सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का रिजल्ट जारी नहीं हो सकता है। कारण है अभी तक इनके प्रैक्टिकल एग्जाम ही नहीं हो सके हैं। दूसरे प्रदेश भोपाल, चंडीगढ़ और हरियाणा से एग्जामिनर बुलाए जा रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी के कारण ये आने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं बताया ये भी गया है कि एग्जामिनर आने के लिए गाड़ी और रहने की व्यवस्था मांगते हैं, इसके लिए खर्चा कॉलेज वालों को उठाना पड़ता है, लेकिन कॉलेज संचालक इस स्थिति में नहीं हैं, कि ये खर्चा उठा सकें। जिसके चलते प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं हो पा रही हैं।

इसलिए आ रही परेशानी
इस बार ये परेशानी इसलिए भी आ रही है, क्योंकि एग्जामिनर पूर्व में लोकल ही होती थे, जिससे आसानी से प्रैक्टिकल एग्जाम हो जाते थे। अब दूर दराज से एग्जामिनर बुलाने के निर्देश जारी हुए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य विवि की परीक्षा की गुणवत्ता को कायम रखना है। वहीं इस मामले में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के सचिव डॉ. आशुतोष पचौरी ने बताया कि विवि अधिकारियों की कार्यशैली के चलते प्रयोगात्मक परीक्षा प्रभावित हो रही हैं। इससे स्टूडेंट्स और कॉलेज संचालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है।

Published on:
03 Jun 2018 11:04 am