
आगरा। यूपी निकाय चुनाव में आधार कार्ड से फर्जी मतदान हुआ। छोटे छोटे बच्चों ने तक मतदान कर दिए। इस मामले में अब जांच शुरू हो गई है। मतदान के दौरान आगरा में नाबालिग वोटरों को पकड़ा गया। हैरत की बात तो ये थी, इन नाबालिग वोटरों के नाम वोटिंग लिस्ट में भी शामिल थे। जांच करने के लिए लखनऊ स्थित आधार यूआईडी रीजनल आॅफिस की टीम आगरा पहुंच चुकी है।
यहां का था मामला
मामला वोटिंग के दौरान वार्ड 55 शाहदरा स्थित चन्नीलाल इंटर कॉलेज में प्रकाश में आया। इस मतदान केन्द्र पर वोटिंग के लिए लाइन में लगे कई नाबालिग किशोर और किशोरियों को पकड़ा गया। इनके वोटर लिस्ट में भी नाम शामिल थे, लेकिन उम्र 12 से 15 वर्ष की थी। नियमानुसार इनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकता है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से इनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल करा दिए गए। इनमें से कुछ के आधार कार्ड में भी उम्र अधिक लिखी हुई थी।
पुलिस ने बिना जांच के छोड़ दिए किशोर
पुलिस ने ऐसे कई किशोर और किशोरियों को मतदान के दौरान पकड़ा, लेकिन बिना जांच किए ही, उन्हें छोड़ दिया। इस मामले को जब समाचार पत्रों में उछाला गया, तब प्रशासनिक अधिकारियों की नींद खुली। अब इस मामले की जांच करने के लिए लखनऊ स्थित आधार यूआईडी रीजनल आॅफिस की टीम आगरा आई है। टीम ने मतदान के दौरान पकड़े गए नाबालिगों और उनके आधार कार्ड के बारे में जानकारी मांगी है। इसके बाद टीम हकीकत जानने के लिए क्षेत्र में भी जा सकती है।
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -
ये भी पढ़ें -