आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग के 241 शिक्षकों के पास सिर्फ सात दिन का समय है। यदि इन सात दिनों में जवाब नहीं दिया तो इनकी नौकरी चली जाएगी। ये वे शिक्षक हैं, जिनके जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। सात दिन में जवाब मांगा गया है, इसके बाद विभागीय कार्रवाई होगी।