आगरा

इन शिक्षकों के पास सिर्फ सात दिन का समय, नहीं तो जाएगी नौकरी

इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 10:30 AM IST
Primary School Master
Primary School Master

आगरा। बेसिक शिक्षा विभाग के 241 शिक्षकों के पास सिर्फ सात दिन का समय है। यदि इन सात दिनों में जवाब नहीं दिया तो इनकी नौकरी चली जाएगी। ये वे शिक्षक हैं, जिनके जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। सात दिन में जवाब मांगा गया है, इसके बाद विभागीय कार्रवाई होगी।

एसआईटी की जांच में खुलासा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर विवि में बीएड फर्जीवाड़े हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बीएड की मार्कशीट बिना परीक्षा दिए ही प्राप्त कर ली, तो वहीं कई के नंबर चार्ट में बेहिसाब बढ़ाए गए। इनमें से 4500 से अधिक ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में नौकरी प्राप्त कर ली। एसआईटी ने इस मामले की जांच शुरू की, तो फर्जीवाड़े के इस खेल का खुलासा होने लगा।

भेजे गए नोटिस
एसआईटी ने जांच के बाीद इन फर्जी मार्कशीट का डाटा बेसिक शिक्षा विभाग को भेजा। विभाग के रिकार्ड की जांच करने पर जनपद के 241 शिक्षकों के नाम डाटा से मिले। इन शिक्षकों को बीएसए अर्चना गुप्ता ने नोटिस जारी कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से भेजे गए इन नोटिस का जवाब सात दिन के अंदर देना होगा। वहीं जब इसकी जानकारी फर्जीवाड़ा कर नौकरी प्राप्त कर चुके लोगों को हुई, तो उनका जमावड़ा विभाग में दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

ये भी पढ़ें -

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक