आगरा

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त नाजिया खान और उनके परिवार पर संगीन धाराओं में मुकदमा

थाना ताजगंज में चल रहा था जमीन को लेकर विवाद, मारपीट के विवाद में लिखा गया मुकदमा
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 4:33 PM IST
nazia khan
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त नाजिया खान और उनके परिवार पर संगीन धाराओं में मुकदमा

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रपति से राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित नाजिया खान और उनकी मां के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज किए गए मुकदमे में नाजिया खान, उनकी मां सहित आठ लोग नामजद हैं। नाजिया खान एक बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के मामले में सुर्खियों में आईं थीं। इसी साल उन्हें बहादुरी पुरस्कार के लिए राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिवार सकते में है। नाजिया खान का कहना है कि उनके और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट हुई और उन्हीं पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

ताजमहल के पास जमीन को लेकर चल रहा है विवाद
गौरतलब है कि आगरा में ताजमहल के पास स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। नाजिया खान विगत 20 अप्रैल को थाना ताजगंज क्षेत्र में स्थित ज़मीन पर पहुंची थीं जहां विवाद हो गया था। नाज़िया खान ने वकील कृपाल सिंह पक्ष के लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। इस मामले में वकील कृपाल सिंह ने भी अपने और परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। 20 अप्रैल को दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर वकील ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। अधिवक्ता कृपाल सिंह की अपील पर कोर्ट ने धारा 156(3) के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
एसीजेएम तृतीय ने नाज़िया खान पर थाना ताजगंज में आईपीसी की धारा 153(a), 323, 384, 504, 506 के साथ कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें नाज़िया खान पर धार्मिक उन्माद, बलवा और मारपीट जैसी गम्भीर आरोप हैं। थाना ताजगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं नाजिया खान का कहना है कि वे इस मामले में एसएसपी और एसपी सिटी से मिलेंगी। कोर्ट के इस आदेश के बाद से नाजिया के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

Updated on:
11 Jun 2018, 4:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All