7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलिया
बीजेपी विधायक की मांग, मुस्लिम शासकों के नाम पर बने सभी स्मारकों के बदले जाए नाम
Play video

बीजेपी विधायक की मांग, मुस्लिम शासकों के नाम पर बने सभी स्मारकों के बदले जाए नाम

विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बीेजेपी विधायक ने फिर दिया विवादित बयान
Google source verification

बलिया. बैरिया के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुस्लिम शासकों के नाम पर बने रोड और स्मारक का नाम बदल देने की मांग की है। उनका कहना है कि ताजमहल को राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए। वहीं विक्टोरिया पैलेश को जानकी पैलेश या पार्वती पैलेश कर देना चाहिए।

 

ऐसा नहीं है कि बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पहली बार कोई ऐसा बयान दिया हो। इससे पहले भी ये अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वह चार दिन पहले अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान दिए थे। उन्होंने अधिकारियों की तुलना वैश्याओं से की। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों से अच्छा चरित्र वैश्याओं का होता है। इससे पहले भी ये कई ऐसे विवादित बयान दिए हैं।

 

By- Amit Kumar