आगरा

फतेहपुर सीकरी दरगाह में जूता पहनकर घुसे पुलिसकर्मी, तो हो गया बवाल, पुलिस ने भाग कर बचाई जान

लपकों ने लगाया आरोप, पुलिस अधिकारी ने किया इनकार।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 7:30 PM IST
Fatehpur sikri
Fatehpur sikri

आगरा।फतेहपुर सीकरी में लपकों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान जमकर बवाल हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी जूते पहनकर दरगाह में घुस गए, जिसके बाद हंगामा हो गया। लपकों ने पुलिस टीम को खदेड़ दिया। पुलिस ने भाग कर अपनी जान बचाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा लपकों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। रविवार को स्पेशल पुलिस टीम व अछनेरा सर्किंल के पुलिस फतेहपुर सीकरी में लपकों को पकड़ने पहुंची। पकड़े गए लपको में से एक लपका शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की ओर भाग गया। पुलिस पकड़ने पहुंची तो लपकों ने पथराव कर दिया। फायरिंग भी की। पुलिस द्वारा फायरिंग कर भीड़ को खदेड दिया। पुलिस द्वारा सात लपकों व पांच बच्चों को हिरासत में लिया है।

दरगाह की ओर भागा लपका
बता दें कि रविवार को अपराह्न में क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव के निर्देशन में एसपी वेस्ट की स्पेशल टीम व अछनेरा सर्किल के पुलिस फोर्स ने सीकरी के गुलिस्तां पार्किंग, शाहकुली व स्मारक क्षेत्र में लपका धरपकड़ अभियान चलाया। पुलिस ने स्मारक क्षेत्र से पांच लपके पकड़ लिए। इनमें से एक छूटकर बादशाही दरवाजे से होकर दरगाह की ओर भागा निकला। इसे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी उसके पीछे भागे। आरोप है कि सादा वर्दीधारी पुलिसकर्मी जूतों समेत दरगाह में घुस गए। उन्हें दरगाह में मौजूद लोगों ने व एसआईएस कर्मियों ने रोककर वापस किया।

पुलिस पर हमला
इसी दौरान पुलिस कार्यवाही को देख लपकों में भगदड़ मच गयी। वे एकत्र होकर पुलिस के ऊपर हमलावर हो गए। पथराव कर पुलिस टीम को भागने पर मजबूर कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियो ने हवाई फायरिंग कर हमलावरों को खदेड़ दिया। इस पथराव में स्पेशल टीम के आरक्षी रियाज के चुटैल होने की सूचना मिली है। उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

इन्हें पकड़ा
पकड़े गये लपकों में बल्ला पुत्र गफ्फार, शकील पुत्र सईद, चुन्नू पुत्र रईस, यूनस पुत्र इशहाक, साबिर पुत्र फैयाज, नदीम पुत्र सलीम, इस्लाम पुत्र इशहाक हैं। इनके खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्यवाही चल रही है। पकड़े गए बच्चों के परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

लपकों के शरणदाताओं पर भी होगी
सीओ नमृता श्रीवास्तव का कहना है कि लपका धरपकड़ अभियान लगातार चलाया जायेगा। लपकों के शरणदाताओं को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। दरगाह में जूता पहनकर घुसे पुलिसकर्मियों के संबंध में बताया कि हमने अभियान बादशाही गेट तक चलाया है। दरगाह में प्रवेश का सवाल ही नहीं है।

दरगाह में जूता समेत पुलिस कर्मियो के घुसने पर हुये बवाल
नववर्ष 1 जनवरी पर स्मारक क्षेत्र पर लपका पकड़ो अभियान के अन्तर्गत दो पुलिसकर्मी भागते लपकों के पीछे जूते समेत घार्मिंक स्थल मे प्रवेश कर गये थे। जिन्हे लोगों ने घेर लिया और बवाल हुआ था पुलिस के बेकफुट पर आने पर मामला रफा दफा कर दिया गया था। इससे पूर्व अन्य घटनाओं के अलावा प्रशिक्षु आईपीएस एंव तत्कालीन एसएसपी प्रीतिन्दर सिंह अपने हमराह व चालक के साथ लपके एंव प्रतिबन्धित क्षेत्र मे अवैध व्यवसाय मे सलिंप्त लोगो की धरपकड़ को दरगाह में पहुंच गये थे। दरगाह मे मौजूद लोगों ने आईपीएस अधिकारी पर जूते पहन कर दरगाह मे प्रवेश करने का आरोप लगाकर बेहद बवाल मचाया था। आईपीएस अधिकारी की ओर अज्ञातों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक