
Food Poisoning on Janmashtami: उत्तर प्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कुट्टू के आटे से बना प्रसाद खाने से 80 लोग बीमार हो गए। बीमार हुए लोगों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दरअसल, आगरा में कुट्टू के मिलावटी आटे के कारण 25 लोगों की तबीयत खराब हो गई। जन्माष्टमी पर व्रत रहे लोगों ने कुट्टू के आटे की पूड़ियां बनाईं। खाते ही परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द के साथ उल्टियां और दस्त भी शुरू हो गए। फिलहाल, सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
वहीं, मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के 4 गांवों में फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। गांव वालों के मुताबिक, जन्माष्टमी पर जिन लोगों ने व्रत रखा था, उन्होंने कुट्टू के आटे का प्रसाद खाकर अपना व्रत खोला। इसके कुछ देर बाद ही, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बीमार लोग मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के परखम, बरोदा, मिर्जापुर और मखदूम खैरट गांव के बताए जा रहे हैं।
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में कल जन्माष्टमी नहीं मनाई गई। वहीं, मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि में नंदलाल का जन्म कल यानी 26 अगस्त को हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का रात 12 बजे जन्म हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी खबर पढ़ें…