28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत

लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, और अन्य प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। पुलिस लाइन में भगवान श्रीकृष्ण की लीला से संबंधित झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 27 Aug 2024, 9:06 AM IST

Lucknow Police Line

लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

Lucknow Police Line

हर साल की तरह इस बार भी आयोजन बेहद भव्य रहा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार, और पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर समेत कई विशिष्ट हस्तियों ने भाग लिया।

Lucknow Police Line

इस विशेष मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की जीवन से जुड़ी विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने वहां मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Lucknow Police Line

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए। पुलिस अधिकारीगण, कर्मचारीगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का आनंद उठाते नजर आए।

Lucknow Police Line

रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव