आगरा

एसएसपी ने चार थानों में तैनात किए चार इंस्पेक्टर

हरीपर्वत, शाहगंज, एत्माउद्दौला और सदर में होंगे चार इंस्पेक्टर

2 min read
Jun 21, 2018
up police
the fight to yang man from had constable, torn up uniform

आगरा। डीजीपी ओपी सिंह द्वारा थानों में चार इंस्पेक्टर की तैनाती का फॉर्मूला अब आगरा में भी शुरू हो गया है। आगरा के चार थानों में तीन अतिरिक्त इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई है। थाना हरीपर्वत, एत्माउद्दौला, शाहगंज और सदर थाना में अब चार इंस्पेक्टर हो गए हैं। गुरुवार को ये प्रक्रिया लागू की गई है।

हरीपर्वत, शाहगंज, एत्माउद्दौला और सदर में होंगे चार इंस्पेक्टर
आगरा के चार थानों में चार इंस्पेक्टर हो गए हैं। हरीपर्वत थाने में अवन कुमार दीक्षित को प्रभारी निरीक्षक प्रशासन, रमेश भारद्वाज को प्रभारी निरीक्षक अपराध, ऋषि कुमार को प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था बनाया गया है। एत्माउद्दौला थाने में जैनुल हसन को प्रभारी निरीक्षक प्रशासन, अनिल कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक अपराध, राजेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था बनाया गया है।। वहीं शाहगंज थाने में बेगपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक प्रशासन, प्रेम निवास शर्मा को प्रभारी निरीक्षक अपराध बनाया गया है। थाना सदर में विवेक शर्मा प्रभारी निरीक्षक प्रशासन, राजीव कुमार को प्रभारी निरीक्षक अपराध, प्रदीप यादव को प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था बनाया गया है।

जल्द ही अन्य थानों में होगी तैनाती
बता दें कि पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी जनपदों में हर थाने में चार इंस्पेक्टर तैनात किए जाने का फॉर्मूला शुरू किया है। इनमें एक थाने के मुख्य प्रभारी निरीक्षक होंगे, शेष तीन अन्य इंस्पेक्टर अपराध, प्रशासन और कानूनी व्यवस्था का काम देंखेंगे। सीनियर इंस्पेक्टर को मुख्य प्रभारी निरीक्षक बनाया जाएगा। जल्द ही आगरा के बचे हुए थानों में चार इंस्पेक्टर देखने को मिलेंगे। एसएसपी कार्यालय से इसकी सूची बनना शुरू हो चुकी है।

2007 बैच के इंस्पेक्टरों के चेहरे उतरे
पहले चरण में अभी चार थानों में इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। सिकंदरा, लोहामंडी, जगदीशपुरा, एमएम गेट, न्यू आगरा में भी जल्द चार इंस्पेक्टरों की तैनाती होगी। अभी 2007 बैच के इंस्पेक्टर जगदीशपुरा, न्यू आगरा, सिकंदरा और लोहामंडी को मिले थे। सीनियर इंस्पेक्टर को तैनाती मिलने के चलते 2007 बैच के इंस्पेक्टरों के चेहरे उतरे हुए हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि 2007 बैच सबसे नया बैच है। इससे पुराने बैच के इंस्पेक्टर देहात क्षेत्रों में तैनात है।

Published on:
21 Jun 2018 04:33 pm