7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका इंपेक्ट: तालिबानी सजा देने वाले होटल मालिक समेत कई के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई पुलिस। होटल मालिक सहित कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

2 min read
Google source verification
police

police

शाहजहांपुर। जिले में चोरी के शक में एक युवक को तालिबानी सजा देने के मामले में पत्रिका की खबर का बड़ा असर हुआ है। पुलिस ने तालिबानी सजा देने वाले होटल मालिक सचिन गुप्ता सहित युवक को पीटने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि तीन दिन पहले पुलिस की मौजूदगी में होटल मालिक ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बिजली के खंबे से बांध कर उसकी बेरहमी से पिटाई की थी।

इतना ही नहीं बेरहम दुकानदार ने भीषण गर्मी में उसके ऊपर चाय बनाने के लिए खौलता पानी युवक पर डाल दिया था, जिसकी खबर पत्रिका ने प्रमुखता से छापी थी। खबर पढ़ने के बाद जहां अधिकारियों ने पुलिस की फटकार लगाई, वहीं तत्काल होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। अधिकारियों के आदेश पर कोतवाली चौक में होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

क्या थी पूरी घटना
दरअसल घटना चौक कोतवाली के जिला अस्पताल के सामने की थी। जहां अस्पताल के सामने चाय और खाने के होटल हैं। बीते रविवार की शाम करीब पांच बजे चाय के होटल पर एक सुखराम नाम का युवक चाय पीने के लिए आया। चाय बनाते वक्त होटल स्वामी होटल से किसी काम से चला गया था और होटल स्वामी चोर चोर कहकर भागने लगा। ये सुनकर पब्लिक ने युवक को पकड़ लिया और होटल के पास लाकर एक बिजली के खंबे से बांध दिया। उसके बाद चोरी का आरोप लगाते हुए होटल मालिक ने उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं युवक पर खौलता पानी डालकर नहलाया गया।
इतने से जब होटल स्वामी का दिल नहीं भरा तो बेरहम लोगों ने उसका सिर भी मुङवा दिया। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रही। बाद में पुलिस ने चोर को होटल मालिक के कब्जे से छुड़ाया। लेकिन फिर भी होटल मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मीडिया के जरिए मामला सामने आने के बाद अधिकारियों के आदेश पर थाना चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार तिवारी ने होटल मालिक सचिन गुप्ता सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग