आगरा

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने जानिए क्या कर रहे भाजपा नेता

भाजपा नेताओं ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया सफाई और माल्यार्पण

less than 1 minute read
May 31, 2018
bjp
bjp leader

आगरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके तहत गुरुवार को महानगर आगरा के राजेश्वर और ताज मंडल में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। भाजपा नेताओं ने प्रतिमाओं की सफाई कर माल्यार्पण किया।

डॉ.अंबेडकर सहित शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
राजेश्वर मंडल के शहीद नगर क्षेत्र में भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महानगर सहमीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया ने बताया कि भाजपा ही देश को आजादी दिलानेे वाले शहीदों और देश की प्रतिष्ठा के लिए प्राणों को न्योछावर करने वाले महापुरुषों का सम्मान करती है। अन्य दल तो केवल इनके नाम पर राजनीति करना जानते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में चार वर्ष में देश की विश्व पटल पर पहचान बनी है। मोदी सरकार की गरीब शोषित वंचितों के लिए लाभकारी योजनाओ से देश की करोड़ों जनता लाभान्वित हो रही हैं। सरदार पटेल और शास्त्री के सपनों का भारत अब भारत बनने से दूर नहीं है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश अगरिया, धर्मवीर लोधी, जगदीश पचौरी, धर्मेंद्र शर्मा, नेत्रपाल बघेल, बी पी शल्या, प्रवेश दीक्षित, सुभानु गुप्ता, सुधीर सिंह, सोनिया श्रीवास्तव, यशपाल चौहान, सुंदर बाल्मीक आदि रहे।

जगजीवन राम और शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण
ताज मंडल के स्वच्छता अभियान के तहत पांच महापुरुषों की प्रतिमा दुर्गादास राठौर, महाराजा अग्रसेन, जगजीवन राम, लाल बहादुर शास्त्री सहित अहिल्याबाई होल्कर आदि महापुरुषों की प्रतिमा पर सफाई कर माल्यार्पण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से बबलू लोधी, सुनील दुबे, रश्मि सिंह, मोहन सिंह लोधी, उप नेता पार्षद दल गुड्डू राठौड़, पार्षद मंडल अध्यक्ष प्रदीप राठौर, सुधीर राठौर, धीरज बघेल, राकेश राठौर, सतीश शर्मा, सोनिया वाल्मीक आदि ने भाग लिया।

Published on:
31 May 2018 09:59 am