बता दें कि कैराना लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने संयुक्त प्रत्याशी मैदान में उतारा था। मतगणना शुरू हो गई है। पहले पांच राउंड में संयुक्त प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी पीछे है। जिस तरह से बढ़त हो रही है, उससे लगता है कि अप्रत्याशित चुनाव परिणाम आ सकता है। इसके बाद भी चौधरी उदयभान सिंह को विश्वास है कि भाजपा ही जीतेगी।