वहीं, शामली, थाना भवन और कैराना विधानसभा सीटों पर पहले राउंड में गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन आगे। उनको 13301 वोट मिले जबकि भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह को 9916 वोट मिले। उधर, शामली से मिले मतों के बाद पहले राउंड की कुल गणना हो गई है। इसके अनुसार, पहले राउंड में कैराना की पांचों विधानसभा सीटों पर 8146 वोटों से गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन आगे चल रही हैं। कैराना उपचुनाव में पहले चरण में कुल 39589 वोट पड़े हैं। इनमें से गठबंधन उम्मीदवार को 20898 वोट मिले हैं और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 17724 वोट मिले हैं। जबकि नोटा को कुल 195 वोट पड़े हैं। इस तरह पहले राउंड में कैराना उपचुनाव में गठबंधन की प्रत्याशी आगे हैं।