बता दें कि नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में 351 बूथों पर कुल 57 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतगणना को लेकर बिजनौर एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना में 2 एडिशनल एसपी, 4 सीओ, 10 कोतवाल, 15 इंस्पेक्टर, 3 हेड कॉन्स्टेबल, 78 दरोगा, 500 महिला व पुरुष सिपाही, एक कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स, 1 कंपनी पीएसी को मतगणना स्थल पर लगाया गया है। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। वहीं मतगणना स्थल से आधा किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग लगाई हुई हैं, ताकि सभी को जांच के बाद ही मतगणना स्थल भेजा जा सके। एसपी और जिलाधिकारी भी मतगणना स्थल पर नजर बनाए हुए हैं।