आगरा

पुलिस हिरासत में जर्मन शेफर्ड, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ

खूंखार कुत्ते ने किया बच्चे पर हमला, आंख की कोर्निया हुई डैमेज
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 10:45 AM IST
dog bite
dog bite

आगरा। सीतापुर में खूखांर कुत्तों का आतंक शांत नहीं हुआ था। आगरा में भी कुत्ते खूंखार हो गए। सुबह टहलने जाने वाले लोगों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं। एक बच्चा खूंखार कुत्ते का निशाना बन गया। कुत्ते ने बच्चे की आंख पर दांत मारे, जिससे कोर्निया डैमेज हो गई। गंभीर अवस्था में बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते के हमले से लोग दहशत में हैं।

टहलने आते हैं लोग, कुत्ते ने किया हमला
सेंट्रल जेल के सामने लोग टहलने जाते हैं। नगला बेर निवासी जतिन निगम अपने साथियों के साथ सुबह खेलने गया था। कुछ देर बाद ही स्थानीय निवासी राजेश अपनी पत्नी और पालतू जर्मन शेफर्ड के साथ टहलने आ गए। राजेश के हाथ से जर्मन शेफर्ड छूट गया तो उसने जतिन पर हमला कर दिया। उसे नीचे गिरा लिया और आंख पर दांत मार दिया। खून से लथपथ बच्चे को जीजी हॉस्पिटल में लाया गया। उन्होंने कुत्ता लेकर आए दंपति को हिरासत में ले लिया, उन्होंने बच्चे का इलाज कराने के लिए कहा है। इस मामले में बच्चे के परिजनों की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

चिकित्सकों का ये है कहना
डॉग स्पेशलिस्ट डॉ. अंबरीश वर्मा का कहना है कि गर्मियों में कुत्तों का स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो जाता है। पानी की कमी के चलते हार्मोन्स का बनना गड़बड़ा जाता है। ऐसे मौसम में कुत्तों को भरपूर पानी की आवश्यकता होती है। घरेलू कुत्तों के साथ आवारा कुत्तों में भी ये समस्या पैदा आती है। इसलिए इन दिनों थोड़ी सावधानी की आवश्यकता होती है।

Updated on:
31 May 2018, 10:45 AM IST
Published on: