ग्रामीणों ने बताया कि पिछली बारिश का पुराना पानी उक्त कुएं में था वही सब लोग भरकर ले गए। गांव में न कोई ट्यूबवेल, न हैंडपंप न ही अन्य उपकरण है। ऐसे में उसी पुराने पानी को पीने से करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की दिक्कत हो गई। संजीवनी-१०८ के मदद से तरेना निवासी चैनसिंह (४०), शिवम (१५), रामरूप (१८), अर्जुन (३०), सुनील (१५), आशाबाई (३०), विशाल (८), राधेश्याम (२८), सविताबाई (३५), धापूबाई (३४), रामेश्वर (२१) सहित बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सहित गांव के अधिकतर लोग बीमार हो गए। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. मनीष पालीवाल सहित अन्य की टीम को गांव में रवाना किया और वहां के मरीजों को भी डॉक्टर ने जांचा।