आगरा

महिलाओं के लिए था खास आॅफर, कितना भी हो पैसा, डबल करने की थी गारंटी

लग्जरी कार से अपने शिकार की तलाश करता था गाजियाबाद का ये गिरोह।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2017, 8:58 AM IST
Ghaziabad gang
Ghaziabad gang

आगरा। महिलाएं सोफ्ट टारगेट थीं। एक बार उन्हें जाल में फंसाया और रकम को डबल करने का लालच दिया। इसके बाद सब कुछ लूट लेने का काम करने वाले गाजियाबाद के गिरोह को पुलिस ने दबोचने में सफलता प्राप्त की है। ये गिरोज लग्जरी कार से अपने शिकार की तलाश करता था। पुलिस ने सूचना के बाइ इस गिरोह के सरगना सहित चार सदस्यों को दबोचा है।

ये हैं पकड़े गए गिरोह के सदस्य
आगरा किले के पास से पुलिस द्वारा दबोचे गए गाजियाबाद के इस गिरोह के सदस्यों के नाम पंकज, नवीन, अविनाश और अमरजीत बताए गए हैं। ये सभी गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरोह का सरगना नवीन है। पुलिस पूछताछ में गिरोह के सरगना ने बताया कि वे दिल्ली, गाजियाबाद और मथुरा में कई वारदातें कर चुके हैं। अगला निशाना आगरा पर था। यहां वे लग्जरी कार से पहुंचे। ताजमहल देखने के बाद आगरा किला आए। यहां पर शिकार की तलाश की जा रही थी।

पहले फंसाते थे जाल में
गिरोह के सदस्य रकम दोगुनी करने का लालच देने के बाद लोगों को जाल में फंसाते थे। उनके टारगेट पर अधिकतर महिलाएं रहती थीं, क्योंकि ये आसानी से जाल में फंस जाती थीं। नोटों के बीच कागज की गड्डी लगाकर रखते हैं। शिकार को जाल में फंसाने के बाद उसे बड़ी रकम देने का लालच देकर गहने अपने कब्जे में लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। जरूरत पड़ने पर ये ट्रेन में भी सफर करते थे। इस दौरान गिरोह का एक सदस्य कार से सड़क के रास्ते उनके साथ चलता है। मौका मिलने पर जाल में फंसे व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघा देते। उसके नकदी-जेवरात लेकर भाग जाते हैं।

ली जाएगी रिमांड
सीओ सदर उदय राज सिंह ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिमांड के लिए सोमवार को उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि अपने रूमाल को तीव्र नशीले पदार्थ से भिगों कर ये लोग रखते थे। शिकार से बातों के दौरान रूमाल उसके चेहरे के सामने ले जाते। इससे वह कुछ मिनट के लिए अर्धमूर्छित हो जाता। इतना समय उनके लिए पर्याप्त होता है। रूमाल को बाहर निकालने के दौरान वह कुछ सेकेंड को अपनी सांस रोक लेते हैं।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक