आगरा

इंग्लैंड की हैना का इंडियन छोरे पर आया दिल, ताज नगरी में लिए सात जन्मों के फेरे

इंग्लैंड की हैना हॉबिट को आगरा के पालेंद्र से इस कदर प्यार हुआ कि उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से उसके साथ सात फेरे लिया।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 3:36 PM IST
photo_2022-11-07_15-21-14.jpg

इंग्लैंड की रहने वाली 26 वर्षीय हेना हॉबिट अब भारत की बहू बन गई हैं। रविवार 6 नवंबर को हैना ने हिंदू रीति-रिवाजों से आगरा के रहने वाले 28 वर्षीय पालेंद्र सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गई। नई जोड़ी ने शादी की सभी रस्मों के बाद हर वक्त एकदूसरे का साथ देने की शपथ ली। हैना ने बताया कि वह पालेंद्र सिंह से सोशल मीडिया के सहारे जुड़ी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और दोनों एकदूसरे से प्रेम करने लगे।


आपको बता दें कि, इंग्लैंड के मैनचेस्टर की रहने वाली हेना हॉबिट ने उत्तर प्रदेश के आगरा के गाड़े का नगला गांव के रहने वाले पालेंद्र सिंह के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधी। दोनों ने आगरा में ही हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। इस दौरान उनके परिवार वाले भी मौजूद रहें। नई जोड़ी ने बताया कि, कोरोना काल के दौरान जब दुनिया अपने घरों में बंद हो गई थी, तब सोशल मीडिया के जरिए हेना और पालेंद्र एक दूसरे के साथ ऑनलाइन वक्त बीताते थे। दोनों ने एक दूसरे से बातचीत की और अब शादी करने का निर्णय लिया।

पॉडकास्ट के जरिए शुरू हुई बात
आगरा की प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर के तौर पर काम करने वाले पालेंद्र सिंह ने बताया कि, कोरोना काल में उन्होंने सोशल मीडिया ऐप पर अपने धार्मिक ज्ञान का पॉडकास्ट प्रसारण करना शुरू किया। इस दौरान इंग्लैंड के मैनचेस्टर की रहने वाली हैना हॉबिट, जो कि पेशे से नर्स हैं। उन्होंने पालेंद्र का पॉडकास्ट फॉलो करना शुरू किया। इसी बीच दोनों ने बात करना शुरू कर दिया और एक दूसरे के धार्मिक ज्ञान की तरफ आकर्षित होने लगे।


हैना और पालेंद्र ने धर्म को लेकर अपनी-अपनी बात शेयर करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया साइट्स पर भी बात करनी शुरू की। धीरे-धीरे दोनों एकदूसरे से प्यार करने लगे। रविवार 6 नवंबर को दोनों प्रेमी युगल अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करते हुए शादी के बंधन में बंध गए।


अपनी शादी के बाद हैना ने कहा कि वह अपने नए जीवन को शुरू करने के काफी उत्साहित हैं। हालांकि उनके लिए यहां का कल्चर नया है, लेकिन वह पालेंद्र के परिवार से मिलकर काफी खुश हैं। अब वह पालेंद्र से साथ अपना सुख दुख बांटने को तैयार हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?