आगरा

मानसून से पहले शुरू होने जा रहा हरितमा, जानिए क्या होगा

वन विभाग द्वारा शुरू किया जा रहा हरितमा अभियान, बड़े स्तर पर होगा पौधारोपण।

2 min read
Jun 03, 2018
Haritima
Haritima

आगरा। मानूसन 2018 से पहले हरितमा अभियान की शुरू की जा रही है। एक जुलाई से शुरू होने वाले इस अभियान में मंडलभर में बड़ो स्तर पर पौधारोपण का कार्य शुरू किया जाएगा, इसमें स्कूली बच्चों से लेकर जनप्रतिनिधि, एनजीओ और आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के लिए जिले में प्रमुख स्पॉट चयनित किए जाएंगे। उन स्थानों पर पौधों को एकत्रित किया जाएगा, जहां से लोग पौधे लेकर पौधारोपण कर सकें।

ये रखा गया लक्ष्य
वन विभाग द्वारा इस बार मानसून से पहले पौधारोपण का बड़ा लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत जिले में 20 लाख पोधे रोपे जाएसंगे। इस बार में मुख्य वन संरक्षक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि जुलाई से शुरू होने वाला ये अभियान सितम्बर तक चलाया जाएगा। पूरे प्रदेश में 9 करोड़ा पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। आगरा मंडल में 70 लाख और जिले में 20 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इन जिलों में इतने का लक्ष्य
आगरा मंडल में 70 लाख और जिले में 20 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलाना मैनपुरी में 3.30 लाख, मथुरा में दो लाख फलदार पौधे, फिरोजाबाद में सात लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार पौधारोपण इसलिए भी जरूरी हो गया है, क्योंकि तीन बार आए तूफान के कारण हजारों पौधे जमींदोज हो गए। वहीं हरियाली का ग्राफ तेजी से नीचे गिर रहा है।

ये भी पढ़ें - ताजमहल को पॉल्यूशन से बचाने के लिए शुरू हो रहा ये बड़ा अभियान

Published on:
03 Jun 2018 10:43 am