आगरा

Campaign For Women इस नम्बर पर फोन करो, कहानियां सुनो और उपहार पाओ

-‘गर्भ निरोधक साधन अपनाओ फिर प्यार की चिटकनी लगाओ’ अभियान शुरू-परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए 100 बस्तियों में जाएंगे- एक दिन में लगभग 100 महिलाओं से संपर्क किया जाएगा, मेहदी लगाना सिखाएंगे
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2019, 1:14 PM IST
Campaign For Women इस नम्बर पर फोन करो, कहानियां सुनो और उपहार पाओ
Campaign For Women इस नम्बर पर फोन करो, कहानियां सुनो और उपहार पाओ

आगरा। जनपद के शहरी क्षेत्रों में समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन (Family planning) सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने और जन सामान्य को उपलब्ध निशुल्क सेवाओं की जानकारी देने के लिए जिले में एक मीडिया कैम्पेन का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (chief medical officer) डॉ. मुकेश कुमार वत्स (Dr Mukesh kuamar vats) व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव बर्मन ने संयुक्त रूप से किया। कैम्पेन का विषय है गर्भ निरोधक साधन (Contraceptive) अपनाओ फिर प्यार की चिटकनी लगाओ। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह कैम्पेन 23 जुलाई से 27 अगस्त तक चलेगा। कैम्पेन शहर के 100 अर्बन बस्तियों में चलाया जायेगा। इस कैम्पेन का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताना तथा गर्भ निरोधक साधनों को अपनाने के फायदे के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ परिवारों को जागरूक करना है।

एक दिन में दो स्लम किये जायेंगे कवर
द चैलेन्ज इनेशियेटिव फार हेल्थी सिटीज के सहयोग से चलाये जा रहे इस कैम्पेन में लगायी गयी टीम रोजाना दो स्लम को कवर करेगी। चार सदस्यों की टीम द्वारा दिन में 6-7 बैठकें प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं के साथ की जायेंगी। एक से डेढ़ घंटे की इस बैठक में खेल व कहानियों के माध्यम से परिवार नियोजन की महत्ता तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। पीएसआई के कार्यक्रम प्रबंधक दीपक तिवारी ने बताया कि बैठक को रोचक बनाने के लिए महिलाओं को मेंहदी लगाना भी सिखाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता दल एक दिन में लगभग 100 महिलाओं से संपर्क कर उन्हें जागरूक करेगा।

कैम्पेन को रोचक बनाने के लिए जारी किया गया नम्बर
कैम्पेन से जुड़ी रेनू बाला ने बताया कि कैम्पेन के दौरान महिलाओं को 9643425425 नम्बर लिखा एक पत्रक दिया जायेगा। जिस पर कॉल करने पर चिटकनी रेडियो से वापस उसी नम्बर पर कॉल आयेगी। उधर से तीन कहानियां सुनायी जायेंगी। ये कहानियां तीन सहेलियों के जीवन पर आधारित होंगी। जिसके माध्यम से यह समझाने की कोशिश की जायेगी की कि गर्भ निरोधक साधनों को अपनाने से जीवन के सफर को कैसे सुहाना सफर बनाया जा सकता है। रेनू ने बताया कि जो सबसे ज्यादा बार इन कहानियों को सुनेगा उन्हें उपहार भी दिया जायेगा। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, यूनीसेफ के डीएमसी अमृतांशु, पापुलेशन सर्विस इण्टरनेशनल से कार्यक्रम प्रबंधक दीपक तिवारी, आनन्द व अभियान में सहयोग कर रहे टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक