आगरा

हिजाब पहनकर लड़कियां कर रही ‘हिन्दू महिला प्रिंसिपल का विरोध, रोते हुए Video में बोली- कालेज के बाहर मुस्लिम लड़कों का जमावड़ा..

कर्नाटक के एक स्कूल में हिजाब पहनकर स्कूल आने का मामला जहां लगातार कई महीनो तक सुर्खियों में बना हुआ था, तो वहीं अब उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भी हिजाब का मामला सामने आया है, लेकिन यहाँ पर एक प्रिंसिपल खुद ही हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों से परेशान हैं, क्योंकि ये मूलसीं लड़कियां यहाँ की हिन्दू प्रिंसिपल को हटाने के लिए लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। आगरा जिले में वायरल हो रहे इस वीडियो में वहाँ की प्रिंसिपल रोते हुए सरकार से इसकी जांच और कार्यवाई की मांग कर रही हैं। (पत्रिका डॉट इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।)  
3 min read
• •
Updated: 30 Sep 2022, 1:33 PM IST
Symbolic Photo of Hijab In Agra
Symbolic Photo of Hijab In Agra

आगरा के एक कालेज में इन दिनों एक महिला हिन्दू प्रिंसिपल जबरन बुर्का और हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों से काफी परेशान हैं। हिन्दू महिला प्रिंसिपल को हटाने के लिए ये लड़कियां लगातार एक ग्रुप बनाकर प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में खुद महिला प्रिंसिपल ने भी मैनेजमेंट को लिखित तौर पर उनके खिलाफ हो रही इस बात की जानकारी दी है। हिजाब और बुरके वाली छात्राओं से परेशान ये प्रिंसिपल मीडिया से भी अपनी बातें शेयर करते हुए काफी इमोशनल दिखाई पड़ी। उनका आरोप है कि, यहाँ पढ़ाने वाली मुस्लिम टीचर इन लड़कियों को भड़काकर प्रधानाचार्य के पद पर मुस्लिम को बिठाना चाहते हैं। यहाँ पढ़ाने वाले ये मुस्लिम टीचर यहाँ की मुस्लिम लड़कियों को भड़काकर 200 से अधिक छात्राओं को एकजुट कर चुके हैं। आगरा के इस कालेज की हिन्दू महिला प्रधानाचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए डीआईओएस मनोज कुमार और एसडीएम स्कूल में पहुंचे।

मैनेजमेंट से शिकायत के बाद भी नहीं बदला माहौल

आगरा के एक कालेज में इन दिनों एक महिला हिन्दू प्रिंसिपल जबरन बुर्का और हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों से काफी परेशान हैं। हिन्दू महिला प्रिंसिपल को हटाने के लिए ये लड़कियां लगातार एक ग्रुप बनाकर प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में खुद महिला प्रिंसिपल ने भी मैनेजमेंट को लिखित तौर पर उनके खिलाफ हो रही इस बात की जानकारी दी है।

आगरा में हिजाब और बुरके वाली छात्राओं से परेशान ये प्रिंसिपल मीडिया से भी अपनी बातें शेयर करते हुए काफी इमोशनल दिखाई पड़ी। उनका आरोप है कि, यहाँ पढ़ाने वाली मुस्लिम टीचर इन लड़कियों को भड़काकर प्रधानाचार्य के पद पर मुस्लिम को बिठाना चाहते हैं। यहाँ पढ़ाने वाले ये मुस्लिम टीचर यहाँ की मुस्लिम लड़कियों को भड़काकर 200 से अधिक छात्राओं को एकजुट कर चुके हैं। आगरा के इस कालेज की हिन्दू महिला प्रधानाचार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए डीआईओएस मनोज कुमार और एसडीएम स्कूल में पहुंचे।

आगरा जिले में के कैंट स्थित जॉय हैरिस स्कूल की महिला प्रिंसिपल का रोते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वो रो-रोकर स्कूल में पढ़ाने वाले मुस्लिम टीचरों और स्टूडेंट के ऊपर इस्लामिक तरीके से स्कूल को आगे बढ़ाते हुए उन्हें हटाने के षणयंत्र की बात कहती हैं।
उनका कहना है कि, शिक्षिकाओं पर छात्राओं को भड़काया जा रहा है। यह सब उन्हें उनके पद से हटाने के लिए किया जा रहा है। जिससे उनके पद पर किसी अन्य धार्मिक व्यक्ति को लाया जा सके। फिलहाल इस मामले की जांच के लिए मामले की जांच के लिए शुक्रवार को डीआईओएस मनोज कुमार, एसडीएम स्कूल पहुंचे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ये वीडियो 15 सितंबर 2022 का बताया जा रहा है। आगरा कैंट स्थित जॉय हैरिस स्कूल की प्रिंसिपल ममता दीक्षित रोकर अपनी पीड़ा बता रही हैं। इस वीडियो से पूरे जिले की प्रशासनिक और शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रिंसिपल ममता दीक्षित का आरोप है कि, स्कूल की मुस्लिम टीचरों और स्टूडेंट का एक बड़ा ग्रुप काम कर रहा है। ज़्यादातर टीचर और बच्चे सराय ख्वाजा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले हैं। स्कूल के बाहर अक्सर मुस्लिम लड़कों का जमघट रहता है। जिससे अन्य धर्म की लड़कियों में डर का माहौल है।

Viral Video of Agra Hijab Girls

उनकी अपील रहती है कि, छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म में ही आना चाहिए। उनके खिलाफ छात्राओं से अलग-अलग मनगढ़ंत शिकायतें करवाई गई हैं, ताकि शिक्षिकाएं स्कूल पर कब्जा कर लें। इसमें एक शिक्षक नेता भी शामिल है। स्कूल में हिजाब और बुरखे पर रोक लगाने के लिए प्रधानाचार्य लड़ाई जारी करने की बात भी कर रही है। प्रिंसिपल ममता दीक्षित का आरोप है कि, मां सरस्वती की तस्वीर के खिलाफ भी माहौल बनाया जा रहा है। कई बार ड्रेस में आने के लिए छात्राओं को निर्देश दिए गए हैं, लेकिन उनको सपोर्ट करने वाले इस्लामिक टीचरों ने संस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए एक धर्म विशेष का गढ़ बना दिया है।

Updated on:
30 Sep 2022, 1:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?