आगरा

रंगों से खुलेंगे होली पर नए रास्ते, राशि के लिए चुनें ये रंग

घर में आएंगीं खुशियां, जीवन में खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते
2 min read
Feb 28, 2018
holi, holi happy holi, happy holi wishes, bhadra, happy holi colours, happy holi celebration, happy holi 2018 date, happy holi 2018, happy holi, happy colorful holi, happy holi indian festival, happy holi india, happy holi festival 2018, happy holi festival, rangwali holi, khesari holi, colour,  astrology

आगरा। होली पर खेले जाने वाले और भी शुभकारी हो सकते हैंं अगर ये तरकीब आजमाई जाए। त्योहारों पर छोटी छोटी चीजों से घर में खुशियां बढ़ सकती हैं और जीवन में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। लेकिन, जरूरत है उनके ज्ञान की। ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र ने बताया कि रंगों का जीवन में क्या महत्व है और होली पर राशियों के हिसाब से रंग खेले जाए, तो वे किस प्रकार फलदायक हो सकते हैं।

राशि के अनुसार रंगा का प्रयोग करें
ज्योतिष की दृष्टि से यदि अपनी राशि के अनुसार रंग का प्रयोग करें तो मन प्रसन्न रहेगा और संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मेष और बृश्चिक राशि वाले जातकों को लाल रंग का प्रयोग करना चाहिए।
बृष और तुला राशि वाले यदि सिल्वर रंग का प्रयोग करेंगे तो उनके जीवन में और अधिक चमक बिखरेगी। वहीं मिथुन और कन्या राशि वाले हरे रंग का प्रयोग करें। कर्क राशि वाले दूधिया सफेद रंगों का प्रयोग होली करेंगे तो उनका भाग्य और दमकेगा। सिंह राशि वाले जातकों को महरूम रंग का प्रयोग करना चाहिए। धनु और मीन राशि वाले यदि पीले रंग का प्रयोग करेंगे तो भाग्य और संपत्ति में लाभ मिलेगा। मकर और कुंभ राशि वाले जातक हल्के नीले रंग का प्रयोग करें। रंग मन और शरीर दोनों को प्रभावित करते हैं। इसलिए रंगों का बेहद महत्व है।

काला अशुभता का प्रतीक
ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र का कहना है कि ज्योतिष में लाल रंग शुभता का प्रतीक है। काला अशुभता का प्रतीक है। हरा हमारी प्रकृति का प्रतीक है। वहीं सफेद शांति का प्रतीक है। होली पर अपनी राशि के अनुसार रंग का प्रयोग करें और समाज में मान प्रतिष्ठा पाएं। डॉ.अरविंद मिश्र का कहना है कि होली पर घर में टेसू के फूलों का रंग बनाए। पीला चंदन घर के बने रंगों का प्रयोग होली के अवसर पर किया जाना चाहिए। होली, प्रेम और सोहाद्र का त्योहार है। केमिकल के बने रंगों से बचना चाहिए।

Published on:
28 Feb 2018 06:26 pm