आगरा

इस शख्स को देख ताजमहल देखना भूल गये पर्यटक, भीड़ ने घेरा, पुलिस ने तुरंत ही बना लिया सुरक्षा घेरा

ताजमहल पर बुधवार दोपहर पर्यटकों की भीड़ लगी हुई थी। तभी एक विदेशी शख्स को देख ताजमहल देखने आये पर्यटक उसके पीछे दौड़ने लगे।

2 min read
Oct 10, 2018
Will Smith

आगरा। ताजमहल पर बुधवार दोपहर पर्यटकों की भीड़ लगी हुई थी। तभी एक विदेशी शख्स को देख ताजमहल देखने आये पर्यटक उसके पीछे दौड़ने लगे। ये वो लोग थे, जिन्होंने इस शख्स को पहचान लिया। दरअसल ताजमहल पर सबसे बड़ी फिल्म इंड्रस्टी हॉलीवुड के अभिनेता विल स्मिथ थे। जब हॉलीवुड स्टार को लोगों ने देखा, तो भीड़ ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना लिया, जिसके बाद हॉलीवुड स्टार ने ताजमहल निहारा।

जमकर कराई फोटोग्राफी
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ का अंदाज सैलानियों को खूब भाया। उनकी खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा, जब विल स्मिथ ने सैलानियों के साथ फोटो कराये। इतनी बड़ी फिल्मी दुनिया की हस्ती को यूं अपने साथ देख, लोग खुशी से झूम उठे। सैलानियों में ताजमहल से अधिक हॉलीवुड स्टार से मुलाकात करने उनके साथ फोटो खिंचवाने का क्रेज दिखाई दिया।

गुपचुप तरीके से पहुंचे विल स्मिथ
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ बुधवार को गुपचुप तरीके से पूर्वी गेट से ताजमहल पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई, वहीं अभिनेता के ताजमहल में होने की जानकारी मिलते ही तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। उन्हें ताजमहल का भ्रमण कराया। ताज घूमने के बाद हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ताज के सेंट्रल टैंक पहुंचे। यहां पर साथियों संग फोटो खिंचवाईं।

Published on:
10 Oct 2018 08:55 pm
Also Read
View All