कुछ ऐसा है शनिवार का राशिफल, जानिए ज्योतिषाचार्य से सफलता के मंत्र
आगरा। मलमास में शनिदेव की पूजा अर्चना करने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। मलमास में वैसे तो सभी शुभकार्यों पर रोक होती है। लेकिन, घर, मंदिर आदि स्थान में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, शनिदेव की पूजा अर्चना करना शुभफलदायी माना गया है। ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र ने शनिवार के राशिफल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन जातकों को शारीरिक कष्ट हो रहे हैं, वे शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव को तेल अर्पित करें। इससे शारीरिक कष्ट दूर होंगे।
मेष: पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। सेहत को लेकर सचते रहें। इस राशि के जातक शनिवार को पीपल के पेड़ पर दीपक अर्पित करें। यात्रा कर रहे हैं तो सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृष: इस राशि के जातकों को मन में दोहरे भाव बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। अपने संबंधों में मधुर बनाने के लिए गरीब को मीठी खीर दान करें।
मिथुन: इस राशि के जातकों के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहेंगीं। मानसिक तनाव रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे समाचार मिलने की संभावनाएं हैं। घर का माहौल खुशनुमा बनाने के लिए शिव को चंदन का लेप अर्पित करें।
कर्क: साथियों के सहयोग से आपको कष्ट नहीं होगा। लेकिन, मानसिक तनाव बरकरार रहेगा। संयम बनाने की आवश्यकता है। आवेश में कोई भी ऐसा कार्य ना करें, जिससे हानि हो।
सिंह: परिवार में विवाद की स्थिति बनी रहेगी। शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता के आसार हैं। संपत्ति को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी रहेगी। इसलिए हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
कन्या: आमदगी से अधिक खर्च होगा। ऐसे में मानसिक शांति के लिए परेशान रहेंगे। खर्चों की अधिकता पर लगाम लगाने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला: इस राशि के जातकों के यात्रा देशाटन के योग ? बन रहे हैं। आत्मविश्वास से इस राशि के जातक लवरेज रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
वृश्चिक: पारिवारिक कष्ट बने रहेंगे। शिक्षा और अध्ययन के क्षेत्र में परेशानियां आने की संभावनाएं हैं। धार्मिक स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। धैर्य से काम लेंगे तो काम बिगड़ने से बचेंगे।
धनु: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में आमदनी के स्रोत कम होने से घरेलू विवाद हो सकते हैं। स्वभाव को शांत रखने से काम बनेंगे।
मकर: नौकरी में अधिकारियों के कोप से बचें। निराशा के भाव बने रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। यात्र के योग बन रहे हैं।
कुंभ: इस राशि के जातकों को कोर्ट से निराशाजनक खबर प्राप्त हो सकती है। विवादों से बचने की आवश्यकता है। रुके हुए कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। इसलिए कोई भी नया काम ना करें।
मीन: इस राशि के जातकों को कारोबार में बढ़ोत्तरी मिलेगी। आय के नए साधन बनेंगे। शिक्षा और रोजी रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। मन को शांत रखने की आवश्यकता है।