
aaj ka rashifal with pradosh vrat in hindi
जबलपुर। आज प्रदोष तिथि और शनिवार का शुभ संयोग है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन कर सामथ्र्य अनुसार दानपुण्य करना पुण्यदायी होगा। इसके अलावा जरूरतमंदों की मदद करने से भी कष्टों का क्षरण होगा। ज्योतिषाचार्य सचिनेदव महाराज के अनुसार प्रदोष व्रत करने से परिवार में कलह का काल खत्म होता है और सुख शांति का आगमन होता है। परिवार में सभी सेहतमंद रहते हैं।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075, संवत्सर का नाम - विरोधकृत, शालिवाहन शक संवत् - 1940, हिजरी सन् - 1439 रमजान मास, तारीख 10, अयन - उत्तरायन। ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - अधिक ज्येष्ठ, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि - शाम 6.06 द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि रहेगी। नक्षत्र- रात्रि 9.21 तक चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र रहेगा। योग ? - रात्रि 7.34 तक व्यतिपात उपरांत वरियान योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन कर्ज निपटारा, कानूनी सलाह एवं शिल्प विद्या हेतु शुभ मुहूर्त है। अनुकुल समय - प्रात: 7.30 से 9.00, दोपहर 1.30 से 4.30, शाम 6.0० से 7.30, रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक। व्रत/पर्व - प्रदोष व्रत, दिशाशूल - पूर्व, चंद्रमा - प्रात: 9.20 तक कन्या राशि में उपरांत तुला राशि में संचरण करेगा। राहुकाल - प्रात: 9.00, 00 से, 10.30,00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।), आज जन्म लिए बच्चा - आज जन्में बालकों का मूलांक 8 एवं मूलांक स्वामी शनि है। बच्चे आध्यात्मिक, भौतिकवादी, परिश्रमी, लगनशील एवं परोपकारी प्रवृत्ति के होंगे। अभियांत्रिकी अथवा चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।
राशिफल आज
मेष - घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमान आ सकते हैं। जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।
वृषभ - जो भी करें, दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें।
मिथुन - कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें। नहीं तो अपमानित हो सकते हैं।
कर्क - तनाव लगातार बढता जा रहा है। बेहतर होगा कहीं घूमने चले जाएं। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे।
सिंह - कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
कन्या - नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे।
तुला - दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधीनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।
वृश्चिक - विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। इससे खुशी का माहौल रहेगा। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।
धनु - प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।
मकर - नकारात्मक सोच से निराशा मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। इससे नुकसान हो सकता है। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जन हानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।
कुम्भ - अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
मीन - जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
26 May 2018, 7:57 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़




