आगरा

Weather Alert: 12 और 13 दिसंबर को हल्की बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, बढ़ जाएगी सर्दी

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी, जिससे कड़ाके की सर्दी की शुरुआत होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2019, 10:02 AM IST
Meteorological Department warns heavy rain in next 48 hours in UP
Weather Alert- मौसम विभाग ने 48 घंटों में भारी बारिस की चेतावनी , बंद किये गये स्कूल,कॉलेज

आगरा। मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी, जिससे कड़ाके की सर्दी की शुरुआत होगी। वहीं आज के मौसम की बात करें, तो न्यूनतम पारा 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो दिन की आफत
मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और भारी बारिश होगी, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश के कई जिले इससे प्रभावित रहेंगे। ताजनगरी में इन दोनों दिनों हल्की बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। वहीं हाल के मौसम की बात करें, तो सुबह गलन भरी सर्दी के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। दिन में सूर्य की तपिश से राहत जरूर मिलती है, लेकिन सर्द हवाएं परेशान करती रहती हैं।

फसलों को नुकसान
वहीं किसानों के लिए ये दो दिन बड़ी आफत रहेगी। इस मौसम में बारिश आलू और सरसों दोनों ही फसल के लिए नुकसानदायक है। मलपुरा के किसान नौहवत सिंह ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान सरसों की खेती के लिए है, क्योंकि फसल पर फूल खिल चुका है, ऐसे में बारिश इस फूल को नुकसान पहुचाएगी। वहीं आलू की फसल के लिए भी ये नुकसानदायक है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?