31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्याज का रेट 25 रूपये किलो, कांग्रेसियों ने सड़कों पर बेचा प्याज, खरीदने वालों की लग गई भीड़

25 रुपये किलो बेचा कांग्रेसियों ने प्याज, खरीदने वालों की लग गई भीड़
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Dec 2019, 4:05 PM IST

vlcsnap-2019-12-09-16h00m16s540.png

आगरा। प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों से आम व्यक्ति परेशान है। प्याज का रेट 100 रुपये प्रतिकिलो के आस पास पहुंच गया है, इससे आमजन की थाली से प्याज पूरी तरह गायब हो गया है। प्याज पर बढ़ती महंगाई को लेकर वरिष्ठजन कांग्रेस संघर्ष समिति ने कलक्ट्रेट पर अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने 100 रुपये किलो वाला प्याज खरीदकर महज 25 रुपये किलो के हिसाब से जनता को बेचा।

ये भी पढ़ें - भारतीय श्रमिक महिलाओं को मिलेगा जर्मन का सहारा, आगरा के राहुल शर्मा ले रहे छह दिवसीय ट्रेनिंग

यहां हुआ प्रदर्शन
यहां हुआ प्रदर्शन वरिष्ठजन कांग्रेस संघर्ष समिति ने कलक्ट्रेट पर अनोखा प्रदर्शन किया। झंडे और बेनर के साथ पहुंचे कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के सामने ही ठेल लगा दी और फिर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने यहां महज 25 रुपये किलो के हिसाब से प्याज बेची। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग कहे जाने वाले एमजी रोड पर जब 25 रुपये किलो प्याज की आवाज लोगों को सुनाई दी, तो सस्ती प्याज खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश