31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय श्रमिक महिलाओं को मिलेगा जर्मन का सहारा, आगरा के राहुल शर्मा ले रहे छह दिवसीय ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष पंडित तुलाराम शर्मा ने बताया कि संगठन के सदस्य राहुल शर्मा जर्मनी पहुंच चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Dec 2019, 3:45 PM IST

78740186_2614320691992121_1979200550100533248_n.jpg

आगरा। जर्मन की संस्था डीबीजी के सहयोग से बीडब्लूआई प्रशिक्षण केन्द्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के सदस्य राहुल शर्मा छह दिवसीय ट्रेनिंग ले रहे हैं। जर्मन के शहर हैटिंगन में चल रहे इस प्रशिक्षण में उन्हें महिलाओं को कौशल विकास से किस प्रकार जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके, इसकी जानकारी दी जाएगी।

ये है उद्देश्य
उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के अध्यक्ष पंडित तुलाराम शर्मा ने बताया कि संगठन के सदस्य राहुल शर्मा जर्मनी पहुंच चुके हैं। 9 दिसंबर को उनकी ट्रेनिंग का पहला दिन रहा। इस ट्रेनिंग में उन्हें बताया जाएगा, कि किस प्रकार भारतीय श्रमिक महिलाओं को ऐसे कार्य में पारंगत किया जाए, जिससे उन्हें अच्छी नौकरियां मिल सकें। बड़ी बड़ी कंपनियों में काम करने का अवसर मिल सके। पंडित तुलाराम शर्मा ने बताया कि बीडब्लूआई यानि बिल्डिंग, बुडवर्कर इंटरनेशनल द्वारा श्रमिक महिलाओं को आत्मर्निभर बनाने का ऐसा प्रयास निरंतर रूप से किए जाते रहे हैं। इसी दिशा में ये एक बड़ा कदम है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश