Agra में एक नवविवाहित महिला ने शादी के महज आठ महीने में ही अपने पति से तलाक मांग लिया। महिला अपने पति के गंदी आदत से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। आइये बताते हैं पूरा मामला
Agra में एक नवविवाहित महिला ने अपने पति से मात्र आठ महीने में तलाक मांग लिया। महिला अपने पति के गंदे आदत से परेशान होकर पुलिस के पास पहुंच गयी। महिला की शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। महिला ने अपने पति के गंदे आदतों का आरोप लगाया है।
Agra में एक लड़की की शादी होती है। ससुराल जाने के बाद उसे पता चला कि उसका पति नहाता ही नहीं है। वो सिर्फ गंगाजल के छींटे मारकर काम चला लेता है। अपने पति के इस आदत को देखकर पत्नी ने कई बार उसे नहाने के लिए टोका लेकिन पति नहीं माना।
शादी के 40 दिनों में पति बस 6 बार नहाया। पत्नी अपने पति के गंदे आदत से परेशान और इंफेक्शन के खतरे से बचने के लिए मायके चली गई। इससे भी उसके पति में कोई सुधार नहीं हुआ। जब उसने पता किया तो मालूम चला कि अभी भी वो नियमित रूप से नहीं नहाता है।
अपने पति के इस आदत से परेशान होकर पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। उसने कहा कि उसका पति नहाता नहीं है। गंगाजल के छींटे मारकर पूजापाठ के काम पर चला जाता है। जबकि उसके पति का कहना है कि उसकी पत्नी का इल्जाम सरासर गलत है वो हर चौथे या पांचवे दिन नहा लेता है।
परिवार परामर्श केंद्र में चल रहे इस मामले में काउंसलर डॉ सतीश खीरवार ने बताया कि पति ने रोज नहाने का वादा किया है। दोनों को काउंसलिंग के लिए अगली तारीख पर बुलाया गया है।