23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुटखाबाज बीवी से आजिज आकर पति ने की शिकायत, पत्नी ने ईंट मारकर तोड़ दी नाक

यूपी के बरेली से अजब-गजब मामला सामने आया है। एक पति अपनी पत्नी के बेहिसाब गुटखा खाने से परेशान था। जगह-जगह थूकने की आदत से परेशान होकर जब पति ने पत्नी से शिकायत की तो उल्टा पत्नी ने ही पति को लहूलुहान कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 14 Sep 2024, 5:10 PM IST

Woman Eating Gutkha

गुटखाबाज बीवी पान मसाला खाकर जगह-जगह थूकती थी जिससे आजिज आकर पति ने पत्नी को समझाने की कोशिश की। गुस्साई महिला ने हमलावर होकर पति का नाक ही तोड़ डाली।

गुटखाबाज बीवी ने पति पर कर दिया हमला 

गुटखा खाने के बाद जगह-जगह थूकने की आदत से पति तंग आ गया था। घर में गंदगी फैलते देख पति बर्दाश्त नहीं कर पाता था। एक दिन पति ने गुटखा खाने का विरोध किया तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। वो गुस्साई और ईंट मारकर पति की नाक तोड़ डाली। गंभीर रूप से घायल युवक ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें: अफसरों को चकमा देकर फरार हुआ ‘नरभक्षी’, अब दिल्ली की टीम ने संभाली कमान

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह पूरा मामला सीबीगंज थानाक्षेत्र के बंडिया गांव का है। यहां के असीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शमा पर दिन खूब गुटखा खाती है और गुटखा खाने के बाद घर में इधर-उधर थूकती रहती है। पत्नी के गुटखा खाकर थूकने की वजह से घर की दीवारें खराब हो चुकी हैं। 

परेशान युवक ने बताया कि वह पत्नी को जब भी थूकने के लिए मना करता है तो वह मारपीट करने लग जाती है। हाल ही में पत्नी को इसके लिए समझाया तो उसने ईंट मारकर पहले नाक तोड़ी, इसके बाद सिर भी फोड़ दिया। पत्नी मां और पिता से भी मारपीट की।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग