Army jawan dies in road accident: आगरा के रहने वाले सेना के जवान की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। जिसे उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। घटना के समय वह बीकानेर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जा रहा था।
Road accident in Mathura, Army jawan from Agra dies: आगरा में दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय सेना का जवान छुट्टी पर अपने गांव आया था जो अपने साढ़ू के साथ ड्यूटी पर वापस जा रहा था। मथुरा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साढ़ू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज दिल्ली मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कागरोल थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के कागरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत अखबाई निवासी मंजीत सिंह (27) छुट्टी पर अपने गांव आया था, जो इस समय भारतीय सेना की आर्टिलरी बटालियन में तैनात था। जिसकी पोस्टिंग बीकानेर में थी। मंजीत सिंह छुट्टियों में अपने गांव आया था। 22 मार्च की सुबह वह मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर वापस जा रहा था, मंजीत सिंह के साथ उसका साढ़ू अवतार सिंह भी मोटरसाइकिल में था।
दोनों अभी मथुरा जिले के गोवर्धन चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अवतार सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि मंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, मंजीत सिंह को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए मिलिट्री हॉस्पिटल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। मिलिट्री हॉस्पिटल में मंजीत सिंह का उपचार चल रहा था। 12 दिनों बाद मंजीत सिंह ने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जिन्होंने बताया कि मंजीत सिंह की शादी 4 साल पहले हुई थी।
मनजीत सिंह की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवारी जनों में रोना-पीटना मच गया। बताया गया कि मंजीत सिंह छुट्टी पर अपने गांव आए थे और 22 मार्च को अपने साढ़ू अवतार के साथ मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर बीकानेर वापस जा रहे थे। मंजीत सिंह की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है, जिसको देखकर लोगों की आंखें भी नम हो गईं।