आगरा

Agra: दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री के सामने भारतीय सेना के जवानों ने 10 हजार फीट से लगाई छलांग

Highlights - दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री सुह वुक तीन दिवसीय भारत दौरे पर - आगरा में कार्यक्रम के दौरान भारतीय सैनिकों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे - जवानों ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से कूदकर किया अचंभित
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2021, 3:01 PM IST
agra.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा. दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री सुह वुक (South Korea's Defense Minister Suh Wook) इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान सुह वूक शनिवार को आगरा (Agra) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगरा में भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुंकुंद नरवणे (Indian Army Chief Manoj Munkund Narwane)के साथ भारतीय सैनिकों की पैराट्रूपर्स के हैरतअंगेज करतब देखे। भारतीय सेना के जवानों ने इस मौके पर 10 हजार फीट की ऊंचाई से कूदकर सबको अचंभित कर दिया।

दरअसल, दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री सुह वुक की भारत यात्रा के दौरान आगरा में भारतीय सेना की पैराट्रूपर्स के जवानों के प्रदर्शन का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक पैराट्रूपर्स ने फ्रीफॉल, पैरा ड्रापिंग, स्टैटिक लाइन जंप का प्रदर्शन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। जवानों ने इस दौरान विमान से 10 हजार फीट की ऊंचाई से कूदते हुए पैरा जंपिंग कर अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन भी किया। वहीं, सेना के जवानों ने पैदल सेना लड़ने वाले वाहन और टैंक आदि का नजारा पेश किया। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान कुल 650 जवानों ने प्रदर्शन किया, जिनमें 25 पैराट्रूपर्स भी शामिल रहे।

दोनों देशों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति

बता दें कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर वार्ता करने के लिए दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री सुह वुक इन दिनों तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर वार्ता की थी। इस दौरान दोनों ओर से आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। एक कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रक्षामंत्री सुह वुक ने संयुक्त रूप से दिल्ली कैंट में एक कार्यक्रम के दौरान भारत-कोरिया मैत्री पार्क का भी उद्घाटन किया था। बता दें कि भारत-कोरिया मैत्री पार्क दोनों देशों के बीच घनिष्ठता का प्रतीक है, जो भारतीय सेना के चिकित्सा मिशन को कोरियाई युद्ध के दौरान दिए गए योगदान को दर्शाता है।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?