आगरा

बिजली विभाग से इनाम पाना है तो करें ये काम

बिजली चोरों की जानकारी देने पर विभाग ने जारी किया पुरस्कार का एलान, दस प्रतिशत शमन शुल्क का पुरस्कार मिलेगा चोरी पकड़वाने वाले को

2 min read
Jul 09, 2018
bijali choriPower thieves

आगरा। कटिया डालकर बिजली चलाने वालों की अब शामत आएगी। बिजली चोरों की सूचना दीजिए और आप भी इनाम पाइये। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का बिजली चोरों के खिलाफ और सुदृढ़ हो जाएगा। बिजली चोरी की सूचना देने वाले को पुरस्कार राशि मिलेगी। इस जानकारी के बाद अब बिजली चोरों की शामत आने वाली है।

कटिया डालकर अभी भी चल रही हैं कई स्थानों पर बिजली
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखा रहा है। अभी भी देहात के कई क्षेत्रों में कटिया डालकर बिजली चोरी हो रही है। विभागीय अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी किए हैं। ताकि बिजली चोरों पर लगाम कसी जा सके। बिजली चोर अब नहीं बच सकेंगे।

ये भी पढ़ें

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के माल पर किया हाथ साफ

विभाग चला रहा है अभियान
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। हाल ही में बोदला क्षेत्र में आटा चक्की में बिजली चोरी चल रही थी। वहीं सिकंदरा क्षेत्र में कई घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। विभाग ने अभियान के दौरान ऐसे लोगों पर कार्रवाई की थी। रतलब है कि गर्मियों के दिनों में बिजली की भारी किल्लत से शहर को परेशान होना पड़ता है। अधिकांश फॉल्ट बिजली चोरी के दौरान होते हैं, जिनसे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विभाग ने जारी किया बिजली चोरी की सूचना के लिए नंबर
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा बिजली चोरी की सूचना टोलफ्री नंबर पर दी जा सकती है। विभाग का टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1912 है। कोई भी जनसामान्य इस नंबर सूचना देकर इस अभियान में अपनी सहभागिता दे सकता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सूचना देने का नाम गुप्त रखा जाएगा और सूचना देने वाले को पेनाल्टी राशि (शमन) का 10% पुरस्कार दिया जाएगा।

Updated on:
09 Jul 2018 06:41 pm
Published on:
09 Jul 2018 11:51 am
Also Read
View All