7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों के माल पर किया हाथ साफ

डॉग स्क्वॉड गली में तीन सौ मीटर तक गया और इसके बाद वहीं घूमने लगा

2 min read
Google source verification
The thieves steal at home

The thieves steal at home

जबलपुर। महानद्दा के पास चोर चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर का ताला तोड़कर 1.10 लाख नकद सहित छह तोला सोने के जेवर समेट ले गए। चोरी की वारदात रविवार सुबह नौ से रात साढ़े नौ बजे के बीच बताई जा रही है। डॉग स्क्वॉड गली में तीन सौ मीटर तक गया और इसके बाद वहीं घूमने लगा। पास के एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।


ताला लगाकर चले गए थे घर
राघव होम्स के बगल में सीए दिनेश मूलचंदानी मां कांताबाई के साथ रहते हैं। शुक्रवार को वे मां के साथ वर्धा चले गए थे। घर की देखभाल की जवाबदारी ममेरे भाई आनंद को सौंपी थी। आनंद रात 9.30 बजे घर में सोने आते थे। रविवार सुबह 9.00 बजे वे पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर निकले थे। रात में 9.30 बजे फिर पहुंचे, तो दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर अलमारी व दूसरे सामान बिखरे थे। आनंद ने फोन पर दिनेश को चोरी की सूचना दी। सोमवार सुबह 7.30 बजे वे घर पहुंचे, तो सन्न रह गए।

कार से उड़ाए 45 हजार रुपए
इधर चोरों ने एक कपड़ा व्यापारी के कार से 45 हजार रुपए उड़ा लिए । लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घमंडी चौक पर मॉल लेने आए कपड़ा व्यापारी पर किंवाच डालकर बदमाशों ने सोमवार देर रात 45 हजार रुपए से भरा बैग कार की सीट से उठा ले गए। तीन बदमाशों का ये कृत्य सीसीटीवी फुटेज में कैद है। पुलिस के अनुसार सिहोरा निवासी जिम्मी खत्री की कपड़े की दुकान है। वह घमंडी चौक स्थित अम्बिका ट्रेडर्स से खरीदी करने कार से आया था। रात 9.30 बजे के लगभग वह मॉल की खरीदी कर दुकान से निकला और जैसे कार में बैठा किसी ने सीट पर किंवाच डाल दी। उसे तेज खुजली होने लगी। उसने टी-शर्ट निकाली और पास के दुर्गा मंदिर के पास पानी से धुलने लगा। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों में एक उतरा और कार की अगली सीट पर पैसे से भरा बैग लेकर निकल गया। जिम्मी के मुताबिक बैग में 45 हजार रुपए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।