आगरा

तीसरे चरण के मतदान में खेला! आगरा के इस बूथ से 543 लोगों के वोट गायब, डीएम ने बताई ये वजह

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की ताजनगरी आगरा में 543 लोगों के वोट गायब होने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने आगरा के नौबस्ता स्थित बूथ पर शून्य मतदान दिखाया है। जबकि लोगों का कहना है कि यहां वोट डाले गए थे। आइए जानते हैं पूरा मामला…
2 min read
• •
Updated: 12 May 2024, 12:51 PM IST
Irregularities lok sabha elections 2024 3rd phase voting 543 votes missing from Agra DM gave reason

Votes Missing in Agra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आगरा सुरक्षित सीट पर उत्तर विधानसभा का नौबस्ता लोहामंडी का मतदान केंद्र चर्चा में है। इसकी वजह ये है कि यहां बूथ नंबर 84 पर प्रशासन ने शून्य मतदान दिखाया है। दरअसल, आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को मतदान हुआ था। उत्तर विधानसभा के वार्ड नंबर आठ के मतदाताओं के लिए विमल बाल मंदिर कन्या हाईस्कूल, नौबस्ता को मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदान केंद्र पर बूथ नंबर 84, 85 और 86 बनाए गए थे। प्रशासन ने मतदान के बाद अपनी रिपोर्ट में स्कूल के कमरा नंबर एक में बनाए गए बूथ नंबर 84 पर शून्य मतदान दशार्या है।

बूथ नंबर 85 पर 53.56 प्रतिशत और बूथ नंबर 86 पर 65 प्रतिशत मतदान दशार्या गया है। बूथ पर मतदान शून्य दर्शाए जाने भाजपा द्वारा तैनात किए गए मंगल सिंह चौहान ने बताया कि बूथ पर खतैना के 938 मतदाता थे, जिनमें से 543 ने मतदान किया था।

मतदान के बाद मतदान कार्मिक निर्धारित फार्मेट पर मतदान की जानकारी देने के बजाय सादा कागज पर पड़े मतों की यह संख्या लिखकर दे गए थे। प्रतिशत में बात करें तो 57.88 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने स्वयं बूथ पर मतदान किया था। क्षेत्रीय पार्षद निधि सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र के तीनों बूथों पर मतदान हुआ था। बूथ नंबर 84 पर मतदान नहीं होने की बात गलत है।

क्या कहते हैं डीएम भानु चंद्र गोस्वामी?

आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि बाह विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 84 पर शून्य मतदान हुआ है। अन्य किसी भी बूथ में शून्य मतदान की कोई सूचना नहीं मिली है। विमल बाल मंदिर स्कूल में डाटा फीडिंग में गड़बड़ी हुई होगी। इसे दूर कराया जाएगा। बहरहाल आगरा में प्रशासन की रिपोर्ट अब चर्चा का विषय बन गई है।

Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?