आगरा

शर्मनाक, जालमा संस्थान के वैज्ञानिक बच्ची को टॉफी देने का लालच देकर करता था अश्लील हरकत

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैज्ञानिक को किया गिरफ्तार, रिपोर्ट भेजी दिल्ली मुख्यालय
2 min read
May 01, 2018
agra

आगरा। मासमू बच्चियों के साथ छेड़खानी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। अक्सर परिचितों द्वारा लड़कियां यौन शोषण का शिकार होती है, ऐसी रिपोर्ट भी सामने आती है। आगरा के जालमा संस्थान में वरिष्ठ वैज्ञानिक को पुलिस ने बच्ची के साथ अश्लील करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैज्ञानिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जालमा संस्थान द्वारा दिल्ली मुख्यालय भेजी जा रही है।

वैज्ञानिक के तौर पर काम करते हैं, सितम्बर में होगा रिटारमेंट
जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में विष्णुदत्त शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक के तौर पर काम करते हैं। इसी वर्ष सितंबर में उनका रिटायरमेंट होना है। विष्णु दत्त शर्मा का बेटा अमेरिका में है, उनकी बेटी की भी शादी हो चुकी है। विष्णुदत्त शर्मा संस्थान परिसर स्थित आवास में रहता है। पांच साल की बच्ची को टॉफी और खेलने के लिए अपने घर पर बुलाता था। घर पर उसके साथ अश्लील हरकत करता था। सोमवार को बच्ची ने अपने घर पर अंकल की करतूत बता दी।

बच्ची ने बताई करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालमा संस्थान परिसर में रह रहे बच्ची के परिजन थाना ताजगंज पहुंचे और उन्होंने पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी विष्णुदत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। आरोपी जालमा संस्थान का साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा लंबे समय से ऐसी हरकत कर रहा था। उसने कई और के साथ भी अश्लील हकरत की है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। गौरतलब है कि जालमा संस्थान एक बहुत की विख्यात संस्थान है। इस घटना के वहां के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जालमा द्वारा मुख्यालय दिल्ली को भेजी गई है।

Published on:
01 May 2018 05:30 pm